मंत्री चमरा लिंडा ने गुमला और घाघरा के विकास कार्यों के लिए डीसी को लिखा पत्र

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

चमरा लिंडा (फाइल फोटो)

Chamra Linda Letter: गुमला के बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए मंत्री चमरा लिंडा ने उपायुक्त को पत्र लिखा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Chamra Linda Letter: झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने अपने विधानसभा क्षेत्र बिशुनपुर (69) अंतर्गत गुमला एवं घाघरा प्रखंड के अलग-अलग गांवों में विकास से जुड़े काम कराने के लिए उपायुक्त गुमला को पत्र भेजा है. 

ग्रामीणों को बेहतर सड़क, पेयजल और रोशनी उपलब्ध कराने पर जोर 

मंत्री ने ग्रामीणों की मांग के आलोक में सड़क निर्माण, चापाकल, जलमीनार और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को शीघ्र स्वीकृत कर क्रियान्वित करने का आग्रह किया है. जारी पत्र में मंत्री ने कहा है कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं. इसे देखते हुए संबंधित गांवों में आवश्यक विकास कार्य कराया जाए जिससे कि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, पेयजल और लाइट व्यवस्था की सुविधा मिल सके. 

इन जगहों पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव 

पत्र में बसुआ पंचायत के अंतर्गत महेश उरांव के घर से बाजार टांड़ स्थित धनु उरांव के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है. वहीं घाघरा प्रखंड के गोया-बेलागड़ा पंचायत में बिरसाई उरांव के घर से मस्जिद तक तथा जिलानी के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक पीसीसी सड़क निर्माण कराने की अनुशंसा की गयी है. इसके अलावा गुमला प्रखंड के अंबवा पंचायत में सेमर मोड़ से होदा मास्टर के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, अंबवा पंचायत में जगलाल उरांव के घर के पास तथा टोटो पंचायत में तौकीर के घर के समीप चापाकल निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा गया है. 

जलमीनार और स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग 

पीने के पानी की सुविधा को मजबूत करने के लिए कोटाम पंचायत के बाजार टांड़ में जलमीनार निर्माण कराने की अनुशंसा की गई है. वहीं टोटो पंचायत के हेरा मस्जिद के पास और घाघरा प्रखंड के गोया गांव में रऊफ मिस्त्री के घर के पास स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है. 

लोगों में उम्मीद जगी

मंत्री चमरा लिंडा ने उपायुक्त से इन सभी योजनाओं पर जरूरी कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को जल्द फायदा पहुंचाने का अनुरोध किया है. पत्र सामने आने के बाद संबंधित गांवों के लोगों में विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जगी है. अब ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई और योजनाओं के धरातल पर उतरने पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: Bokaro: न OTP आया न ही लिंक दबाया, फिर भी 1.92 लाख गंवाया, अब लगाने पड़ रहे थाने के चक्कर

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola