घर पर जगह कम है, इसलिए बिस्तर के नीचे रखते हैं सामान? वास्तु शास्त्र में जानें इसके नुकसान

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

क्यों आपको बिस्तर के नीचे चीजें नहीं रखनी चाहिए? AI image

Vastu Tips: आपके साथ भी रात को बार-बार नींद टूटती है, बुरे सपने आते हैं या सुबह उठने पर थकान महसूस होती है? इसकी वजह आपकी एक छोटी-सी आदत भी हो सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर के नीचे रखा सामान आपकी नींद, रिश्तों और घर की पॉजिटिव एनर्जी पर बुरा असर डाल सकता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: दिनभर की भागदौड़ और ऑफिस की थकान के बाद, हम सब यही चाहते हैं कि रात को जब हम अपने बेडरूम में वापस लौटें, तो एक सुकून की नींद आये और पूरे दिन की थकान दूर हो जाए. लेकिन अक्सर ऐसा हो नहीं पाता है और रात को हमारी या तो नींद बार-बार टूटती रहती है या फिर कोई न कोई बुरे सपने आते रहते हैं. जब बार-बार ऐसा होता है तो हमें समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है? अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसा हो रहा है, तो हो सकता है इसके पीछे आपकी कुछ आदतें ही जिम्मेदार हों. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने बिस्तर के नीचे चीजों को भरकर नहीं रखनी चाहिए. अगर आप बिस्तर के नीचे रखी चीजों को समय रहते नहीं हटा देते हैं, तो इसकी वजह से आपकी नींद भी बिगड़ सकती है और साथ ही हर रात आपको बेचैनी भी महसूस हो सकती है. तो चलिए जानते हैं कि बेड के नीचे सामान ठंसने की यह आदत आपके जीवन को कैसे अफेक्ट करती है.

बिस्तर के नीचे सामान रखना क्यों गलत है?

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का घूमते रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी है. लेकिन जब हम अपने बिस्तर से नीचे चीजों को ठूंसकर रख देते हैं, तो यहां पर हवा और एनर्जी के घुमने के लिए जगह नहीं बचती क्योंकि सभी रास्ते बंद हो चुके होते हैं. ऐसा होने की वजह से यहां पर निगेटिव एनर्जी इकठ्ठा होने लग जाती है. ऐसे में जब हम इस बिस्तर पर सोते हैं, तो यही बुरी एनर्जी हमारे दिमाग में असर डालती है और नींद को भी खराब कर देती है.

नींद और हेल्थ पर बुरा असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके बिस्तर के नीचे कबाड़ या फिर भारी सामान रखा हुआ है, तो इसकी वजह से आपको रात को सोते समय डरावने सपने आ सकते हैं. ऐसे में आप चाहें जितनी देर भी सो लें, आपको अगली सुबह सोकर उठने पर थकान, आलस और सिर भारी होने जैसी प्रॉब्लम हो सकती है. जब आप रात को सो रहे होते हैं, तो आपके दिमाग को शांति मिलनी चाहिए, लेकिन बिस्तर के नीचे रखे कबाड़ की वजह से आपके दिमाग में स्ट्रेस बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: मनी प्लांट से भी ज्यादा असरदार हैं ये 3 पौधे, सही दिशा में रखने से बढ़ सकती है तरक्की और समृद्धि

पति-पत्नी के बीच बढ़ जाते हैं झगड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर के नीचे फालतू सामान रखने से आपसी रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर के नीचे रखा लोहा, प्लास्टिक या कबाड़ पति-पत्नी के बीच बिना बात के झगड़े और मनमुटाव का कारण बनने लगते हैं. अगर आप घर में प्यार और शांति चाहते हैं, तो बिस्तर के नीचे की जगह को साफ रखें.

बिस्तर के भूलकर भी न रखें ये 3 चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके पास बॉक्स बेड है और सामान रखना आपकी मजबूरी है, तो भी ये 3 चीजों को बिस्तर के नीचे कभी न रखें. वास्तु शास्त्र की मानें तो बिस्तर के नीचे लोहे का पुराना सामान या औजार रखने से घर में स्ट्रेस और मेंटल प्रॉब्लम्स बढ़ती हैं. इसके अलावा फटे-पुराने कपड़े और जूते-चप्पल रखने से घर में दरिद्रता आती है और आपकी तरक्की भी रुक सकती है. बिस्तर के नीचे आपको कभी भी झाड़ू या प्लास्टिक का कबाड़ नहीं रखना चाहिए क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है. इस वजह से इसे पैर के नीचे या बेड के नीचे रखने से पैसों की तंगी शुरू हो जाती है.

सामान रखने का सही तरीका क्या है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे अच्छा तो यही होगा कि आप बिस्तर के नीचे की जगह को बिल्कुल खाली और साफ रखें. लेकिन अगर आपके घर में जगह कम है और बॉक्स बेड का इस्तेमाल करना ही है, तो उसमें सिर्फ साफ-सुथरे कपड़े, नई चादरें या एक्स्ट्रा गद्दे ही रखें. इसके अलावा, महीने में कम से कम एक बार बिस्तर के नीचे की सफाई जरूर करें ताकि यहां पर धूल-मिट्टी जमा न हो पाए.

ये भी पढ़ें: घर की इन 3 जगहों पर रखी गलत चीजें चुपचाप रोक देती हैं आपकी तरक्की, बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम और कमजोर पड़ने लगता है गुड लक

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola