मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति, सौहार्द व सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा
थाना परिसर में शांति समिति की बैठक करते पुलिस अधिकारी व लोग.
Aurangabad News : पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
रफीगंज (औरंगाबाद) से सत्येंद्र पाठक की रिपोर्ट
Aurangabad News : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर रफीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी सलाह असमर एवं संचालन थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने किया.
बैठक में एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार, नगर पंचायत प्रधान सहायक पवन प्रकाश, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर सहमति व्यक्त की.
अफवाहों से दूर रहने की अपील की
बैठक के दौरान मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला अवसर है. उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की.
संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी
थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें. साथ ही बताया कि संवेदनशील एवं चिह्नित स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने तथा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया. प्रशासन ने भी आश्वस्त किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे ताकि लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मना सकें.
बैठक में ये रहे शामिल
इस अवसर पर राजद जिला महासचिव रणविजय यादव, जिला बीस सूत्री सदस्य ख्वाजा अतीक रजा, पूर्व उप चेयरमैन हरेन्द्र कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, संदीप सिंह समदर्शी, कैफ खान, रविन्द्र सिंह, मुखिया सेराज अंसारी, यूसुफ अली खान, पवन प्रकाश, जुबैर अंसारी, टुनटुन खान, सतेंद्र यादव, लड्डू खान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









