अरवल में डोर-टू-डोर कचरा उठाव योजना ठप, वेतन नहीं मिलने से सफाई व्यवस्था चरमराई, गांवों में फैली गंदगी
आपशिष्ट प्रसंसकरण इकाई
Arwal News: अरवल जिले के ग्रामीण इलाकों में डोर-टू-डोर कचरा उठाव योजना ठप पड़ गई है. पिछले कई महीनों से कचरा का उठाव नहीं होने के कारण गांवों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है. स्वच्छता कर्मियों के वेतन भुगतान नहीं होने को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है.
अरवल से निशिकांत कि रिपोर्ट
Arwal News: अरवल जिले के कई पंचायतों में पिछले करीब 6 महीनों से घर-घर कचरा उठाव पूरी तरह बंद है. शहरों की तरह गांवों में भी यह योजना शुरू की गई थी, लेकिन अब यह धरातल पर विफल नजर आ रही है. इसके कारण गांवों में कचरा खुले में फेंका जा रहा है.
योजना के तहत किया गया था व्यापक प्रचार
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए हर घर को हरा और नीला बाल्टी दिया गया था. लेकिन कचरा उठाव बंद होने से यह व्यवस्था बेकार साबित हो रही है.
स्वच्छता कर्मियों का वेतन न मिलने से काम प्रभावित
कचरा उठाव में लगे कर्मियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है. इसी कारण स्वच्छता ग्राही और कर्मियों ने काम बंद कर दिया है, जिससे पूरे अभियान पर असर पड़ा है.
पंचायत स्तर पर भी व्यवस्था चरमराई
सरकारी गाइडलाइन के अनुसार हर वार्ड में स्वच्छता ग्राही और पंचायत स्तर पर स्वच्छता सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई थी. लेकिन कई वार्डों में फरवरी के बाद से कचरा उठाव नहीं हुआ है, जिससे व्यवस्था पूरी तरह ठप है.
सरकारी योजनाओं पर उठे सवाल
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में स्वच्छता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है और योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है.
वेतन भुगतान न होने से मुख्य कारण
स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा है कि स्वच्छता कर्मियों का वेतन पिछले 9 महीनों से लंबित है. इसी वजह से कर्मियों ने कचरा उठाव का काम बंद कर दिया है, जिससे पूरे गांव में गंदगी फैल रही है.
ALSO READ: जहानाबाद में रिश्ते का हुआ कत्ल, पहले बेरहमी से पीटा, फिर जहर देकर पत्नी की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










