खगड़िया में नई बनी PCC सड़क पर जलजमाव, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी परेशानी
नई बनी PCC सड़क पर जलजमाव
Khagaria News: खगड़िया के मानसी प्रखंड में हाल ही में बनी पीसीसी सड़क अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी का कारण बन गई है. सड़क पर जलजमाव होने से स्कूली बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.
मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट
Khagaria News: मानसी प्रखंड क्षेत्र के बलहा बाजार स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के सामने हाल ही में निर्मित पीसीसी सड़क पर जलजमाव की समस्या ने स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है. सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद पानी जमा होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है.
हल्की बारिश में ही भर जाता है पानी, बच्चों की बढ़ी मुश्किल
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हल्की बारिश या आसपास के क्षेत्रों से पानी आने पर सड़क पर लंबे समय तक जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. इसका सबसे अधिक असर कन्या प्राथमिक विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है.
स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. इससे उनके कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं. साथ ही फिसलकर चोट लगने का खतरा भी बना रहता है. अभिभावकों का कहना है कि बारिश के दिनों में बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता है.
पटना: खान सर और रौशन आनंद सर कोचिंग विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला.
क्या सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही?
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के समय जल निकासी की व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया. नतीजतन, नई सड़क बनने के कुछ ही समय बाद जलजमाव की समस्या सामने आ गई है.
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका जताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है.
यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी
Khagaria News: प्रशासन से कार्रवाई की मांग
जलजमाव की समस्या को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है. लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अविलंब जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.
लोगों का कहना है कि बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए.
यह भी पढे़ं: बिहार: अब हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे वाल्मीकिनगर, VTR को मिलेगा हेली टूरिज्म का नया पंख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










