अरवल में छह माह से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे कोइल भूपत के ग्रामीण, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
स्थल निरीक्षण करते अधिकारी। फोटो- प्रभात खबर
Arwal News: अरवल के कलेर प्रखंड स्थित कोइल भूपत गांव में छह माह से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था का आश्वासन दिया है.
Arwal News (कलेर से अंजनी कुमार का रिपोर्ट): अरवल जिले के कलेर प्रखंड क्षेत्र के कोइल भूपत गांव में पिछले करीब छह माह से नाली का पानी सड़क पर जमा रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव की समस्या से सड़क पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है. सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
मिट्टी भरने से रास्ता बाधित
ग्रामीणों ने बताया कि पहले नाली का पानी सड़क किनारे बनी नाली के माध्यम से आसानी से बाहर निकल जाता था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा नाली में मिट्टी भर दिए जाने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई. इसके परिणामस्वरूप नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा रहने लगा है. जलजमाव के कारण स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए भी अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन एवं वरीय अधिकारियों से कई बार लिखित शिकायत की थी. ग्रामीणों की इस जायज मांग पर शुक्रवार को अंचल अधिकारी (सीओ) सर्वेश कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार, लघु सिंचाई विभाग के अभियंता तथा अंचल कर्मियों की टीम ने अचानक गांव पहुंचकर प्रभावित स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.
जल्द होगा स्थायी समाधान
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क से सटे क्षेत्र में नाली निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर उसे चिन्हित किया. सीओ सर्वेश कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए बताया कि चिन्हित स्थल की जानकारी लघु सिंचाई विभाग को उपलब्ध करा दी गई है. शीघ्र ही विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि गांव में लंबे समय से बनी जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.
Also Read: अरवल : अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त दिखीं एसपी नवजोत सिमी, सभी थानाध्यक्षों को दिए अहम निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










