12 करोड़ का नुकसान, फिर भी खुश हैं ऋषभ पंत! IPL ट्रेड की बड़ी कहानी आई सामने
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन इसके लिए उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 करोड़ रुपये पाने वाले पंत ने ट्रेड को संभव बनाने के लिए अपनी सैलरी में करीब 12 करोड़ रुपये की कटौती पर सहमति जताई है.
Rishabh Pant: आईपीएल 2026 खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन अगले सीजन से पहले ही एक बड़े ट्रेड की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आ सकते हैं. हालांकि इस घर वापसी के लिए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड पर काम चल रहा है. इस डील के तहत ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटेंगे, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन सकते हैं.
पंत को होगा 12 करोड़ का नुकसान
इस ट्रेड की सबसे बड़ी चर्चा पंत की सैलरी को लेकर है. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे.
हालांकि अब दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के लिए पंत ने अपनी फीस में बड़ी कटौती स्वीकार कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नई सैलरी करीब 15 करोड़ रुपये हो सकती है. यानी उन्हें लगभग 12 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान झेलना पड़ सकता है. बताया जा रहा है कि पंत ने खुद इस कटौती को मंजूरी दी ताकि ट्रेड को पूरा किया जा सके. इससे पहले रविंद्र जडेजा ने भी राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने के दौरान इसी तरह अपनी फीस कम की थी.
क्यों छोड़ रहे हैं लखनऊ?
रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स का मैनेजमेंट टीम को नई दिशा देना चाहता है. आईपीएल 2026 में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वह अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही. ऐसे में सीजन खत्म होने से पहले ही यह तय हो गया था कि पंत कप्तानी छोड़ देंगे. पंत ने 2025 और 2026 सीजन में लखनऊ की कप्तानी की, लेकिन टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी. इसके बाद उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे.
दिल्ली से है खास रिश्ता
ऋषभ पंत ने 2016 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 111 मुकाबले खेले थे. इसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें स्टार बनाया और बाद में कप्तानी भी सौंपी. हालांकि 2025 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली प्रबंधन और पंत के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हो गए थे, जिसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था. अब JSW समूह के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट में बदलाव हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, पार्थ जिंदल लंबे समय से पंत के प्रशंसक रहे हैं और उनकी वापसी के पीछे उनकी अहम भूमिका है.
युवराज सिंह भी जुड़ सकते हैं दिल्ली से
दिल्ली कैपिटल्स में सिर्फ पंत की वापसी ही नहीं, बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह टीम के कोचिंग सेटअप का हिस्सा बन सकते हैं. वहीं सौरव गांगुली क्रिकेटिंग मामलों के प्रमुख के रूप में वापसी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd ODI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें तीसरा वनडे? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










