Gumla: 4 दिनों से लापता दो किशोरियों का कोई सुराग नहीं, अपहरण की आशंका से दहले परिजन

Updated:
विज्ञापन

थाने में आवेदन देने पहुंचे लापता बच्चियों के परिजन

Gumla: गुमला में दो किशोरियां पिछले चार दिनों से लापता हैं. लगातार तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है. परिवार ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Gumla: गुमला सदर थाना क्षेत्र के घटगांव पंचायत अंतर्गत टांगरटोली गांव की दो नाबालिग किशोरियां पिछले चार दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता हैं. लगातार तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. परिवार वालों ने अब अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई और बच्चियों की सकुशल बरामदगी की मांग की है. लापता किशोरियों की पहचान आशिका केरकेट्टा (15 वर्ष) और रोशनी उरांव (15 वर्ष) के रूप में हुई है. इस संबंध में आशिका के पिता राजेश केरकेट्टा एवं रोशनी के पिता विनोद उरांव ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है.

16 जून से ही गायब हैं बच्चियां

परिजनों के अनुसार 16 जून की सुबह दोनों बच्चियां घर से नदी में नहाने जाने की बात कहकर निकली थीं. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. पहले आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पता किया गया, लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. चार दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है. परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चियों के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था.

चार दिनों से गायब दोनों बच्चियों का फाइल फोटो

अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं परिजन

दोनों ने घर में किसी अन्य स्थान पर जाने की जानकारी नहीं दी. ऐसे में अचानक दोनों का एक साथ गायब हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है. परिजन किसी अनहोनी अथवा अपहरण की आशंका से डरे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक आशिका केरकेट्टा स्थानीय लूथरान स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि रोशनी उरांव ने कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़ दी थी. दोनों एक-दूसरे की अच्छी सहेलियां बताई जाती हैं और अक्सर साथ रहती थीं.

जांच में जुट गई है पुलिस

इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद गुमला थाना पुलिस ने आवेदन दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि बच्चियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी. चार दिनों से दोनों किशोरियों के लापता रहने से टांगरटोली गांव में भी चिंता का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र बच्चियों की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें…

गुमला कोर्ट का बड़ा एक्शन, नाबालिग से हैवानियत करने वाले निरल तिग्गा को 10 साल की जेल

गुमला में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola