19 से 25 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छीटें, मौसम को लेकर IMD का अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि 19 से 25 जून के बीच देश के कई राज्यों में भयंकर बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, ओलावृष्टि और कुछ इलाकों में अति भारी बारिश की संभावना है.मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक मानसून की बारिश जारी रह सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मतुाबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 19 से 22 जून तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जून को जोरदार बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में 19 से 25 जून तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 जून तक ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं बात करें मैदानी इलाकों की तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 19 से 22 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी कई दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा. मौसम विबाग के मुताबिक 19 जून को राजस्थान में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी-तूफान आ सकता है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में 19 और 20 जून को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 19 से 25 जून तक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 19 से 25 जून तक छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की भी संभावना है. विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है.

बिहार और झारखंड में 25 जून तक आंधी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार, ओडिशा और झारखंड में 19 से 25 जून तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. झारखंड में 19 और 20 जून को तेज आंधी चलने की संभावना है. वहीं 21 से 23 जून और 25 जून को बिहार में जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून को बिहार में आंधी-तूफान चलने की संभावना है. हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 से 25 जून के दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 22 जून को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में भी 19 से 21 जून तक भारी बारिश का अलर्ट है. कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं.

असम, मेघालय और अरुणाचल में 25 जून तक भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 25 जून तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक असम और मेघालय में 19 से 23 जून के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है.

दक्षिण भारत में भारी और तेज हवाओं का अलर्ट

केरल और माहे में 19 से 23 जून तक कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. तटीय कर्नाटक में 21 से 25 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 19 से 25 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली आंधी आने की संभावना है.

Also Read: Heavy Rain Alert: अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola