गुमला में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 

Updated:
विज्ञापन
Gumla News

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Gumla News : कचहरी परिसर स्थित पुराना ट्रेजरी क्षेत्र में नवजात शिशु का शव मिलने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla News : गुमला शहर के कचहरी परिसर स्थित पुराना ट्रेजरी क्षेत्र में शिव मंदिर के पास नवजात शिशु का शव मिलने के मामले में अब गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी और अब पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है. 

शिव मंदिर के पास नवजात का शव मिला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमला थाना में पदस्थापित चौकीदार मुन्ना चीक बड़ाईक के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवेदन में बताया गया है कि 15 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि ट्रेजरी परिसर में शिव मंदिर के पास एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है. सूचना के सत्यापन के लिए मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि नवजात का शव पड़ा हुआ है, जिसे जानवरों ने काफी हद तक क्षत-विक्षत कर दिया था. 

लोक-लाज के डर से नवजात को फेंकने की आशंका 

आवेदन में आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोक-लाज के भय से नवजात को सुनसान स्थान पर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना तत्काल वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई. इसके बाद गुमला थाना के पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. 

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने चौकीदार के आवेदन के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात शिशु का शव वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola