क्रिकेटर आकाशदीप की मां और सीएम सम्राट का वीडियो वायरल, कान में ऐसा क्या कहा कि मुख्यमंत्री लगाने लगे ठहाके?

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सीएम सम्राट के कान में कुछ कहती हुईं आकाशदीप की मां

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे थे. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आकाशदीप की मां सीएम के कान में कुछ कहती हुई दिख रही हैं. इसके बाद सीएम जोर से ठहाके लगाने लगते हैं.

विज्ञापन

Samrat Chaudhary: सीएम सम्राट चौधरी रोहतास पहुंचे थे. यहां वे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के बड्डी स्थित पैतृक घर गए थे. यहां उनका बेहद खास तरीके से स्वागत किया गया. खासकर आकाशदीप की मां बेहद खुश दिखीं. उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सीएम सम्राट चौधरी का स्वागत किया था. परिवार के अन्य लोगों से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की थी. सीएम के पहुंचने से शादी की खुशियां मानो दोगुनी हो गई थी.

वायरल वीडियो में क्या देखा गया?

इस मुलाकात के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा गया कि आकाशदीप की मां मुख्यमंत्री के कान में कुछ कहती हैं, जिसे सुनते ही सम्राट चौधरी जोरदार ठहाका लगाने लगते हैं. लेकिन आकाशदीप की मां ने सीएम सम्राट चौधरी के कान में क्या कहा, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. सीएम सम्राट के आकाशदीप के घर पहुंचते ही पूरा माहौल खुशनुमा दिखा.

सीएम सम्राट ने एक्स पर क्या कहा?

सीएम सम्राट चौधरी ने खुद आकाशदीप के घर पहुंचने के बाद वहां की तस्वीरों को एक्स पर शेयर किया था. उन्होंने तस्वीरों को शेयर कर लिखा था, ‘बिहार के गौरव एवं भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आकाशदीप जी के विवाह समारोह के निमंत्रण पर उनके पैतृक गांव, रोहतास के शिवसागर अंतर्गत ग्राम बड्डी पहुंचकर उन्हें सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं’.

24 जून को होगी आकाशदीप की शादी

जानकारी के मुताबिक, आकाशदीप 24 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वाराणसी में उनकी शादी होगी. डेहरी के मानिकपुर गांव की अक्षिता राज के साथ वे फेरे लेंगे. बताया जा रहा है कि यह शादी वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में होगी. इसमें क्रिकेट, राजनीति के अलावा कई क्षेत्रों के जाने-माने चेहरे शामिल होने वाले हैं. 21 जून को उनका तिलक है, जो उनके आवास पर ही आयोजित होगा. शादी की तैयारियों के बीच सीएम सम्राट का उनके घर पहुंचना बेहद खास माना जा रहा है.

Also Read: रौशन आनंद और खान सर विवाद में NHRC की एंट्री, पटना SSP को थमाया नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाब

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन