बिहार में थमा मानसून, आज-कल बारिश का अलर्ट नहीं, 22-23 सितंबर को फिर बदलेगा मौसम
बिहार में थमा मानसून, बढ़ेगी गर्मी
Bihar Monsoon: बिहार में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है. रविवार और सोमवार को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. अगले दो दिन मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. हालांकि 22 और 23 सितंबर को कई इलाकों में बारिश हो सकती है. बारिश थमने से तापमान भी बढ़ रहा है.
Bihar Monsoon: बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है. मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है. सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. यानी अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम सामान्य रह सकता है. हालांकि 22 और 23 सितंबर को कई इलाकों में बारिश हो सकती है.
बारिश थमी तो बढ़ने लगा तापमान
बारिश की रफ्तार कम होते ही तापमान बढ़ने लगा है. शनिवार को कैमूर सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
सुपौल में 35.6 डिग्री, दरभंगा में 35.4 डिग्री और सीवान में 35 डिग्री तापमान रहा. मधुबनी में पारा 34.5 डिग्री तक पहुंचा. नालंदा और मोतिहारी में 34.4 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं मधेपुरा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा.

पटना में 36 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
पटना में भी गर्मी का असर बना रहेगा. 20 और 21 सितंबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
22 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है. वहीं 23 सितंबर को पारा थोड़ा नीचे आएगा. इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बीते 24 घंटे में बक्सर में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम अभी शांत है. लेकिन पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई है. बक्सर के बरहामपुर में सबसे ज्यादा 46.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.
इसके अलावा बेगूसराय के गढ़पुरा में 45.6 मिमी और बक्सर के चक्की में 42.6 मिमी बारिश हुई. खगड़िया के परबत्ता में 38.4 मिमी और बक्सर के सिमरी में 36.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.
आरा में 25.4 मिमी, चौंगाई में 22.6 मिमी, चेरिया बरियारपुर में 18.6 मिमी और रोसड़ा में 18.2 मिमी बारिश हुई. केसठ में भी 18.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.
मानसून में अब तक 28 फीसदी बारिश कम
बिहार में इस साल मानसून सामान्य से कम रहा है. राज्य में अब तक 650.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है. सामान्य तौर पर इस अवधि में 919.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. इस हिसाब से प्रदेश में अब तक 28 फीसदी कम बारिश हुई है.
महीनेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जून में 103.8 मिमी बारिश हुई. जुलाई में 227.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. अगस्त में 190.4 मिमी बारिश हुई. वहीं सितंबर में अब तक 128.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए