बिहार में बाढ़: CM सम्राट चौधरी ने राहत कोष में दी अपनी एक महीने की सैलरी, सांसद-विधायकों से भी भाजपा ने की ये अपील

Updated:
विज्ञापन

अपने एक महीने का वेतन राहत कोष में देते सीएम सम्राट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक महीने की सैलरी डोनेट की है. उन्होंने 2.70 लाख रुपये का चेक सौंपा. साथ ही भाजपा सांसदों और विधायकों से भी एक महीने का वेतन राहत कोष में देने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ और आपदा की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक महीने के वेतन की राशि दान की है. उन्होंने 2 लाख 70 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह को सौंपा.

विज्ञापन

CM सम्राट ने राहत कोष में सौंपा वेतन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' में यह चेक सौंपा. उन्होंने अपने एक महीने के वेतन की पूरी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है. इस राशि का इस्तेमाल आपदा से प्रभावित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद लोगों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने राज्यवासियों के साथ-साथ समाज के समृद्ध और सक्षम लोगों से भी राहत कोष में अधिक से अधिक राशि दान करने की अपील की.

'सक्षम लोग आगे आएं, प्रभावितों की ज्यादा मदद होगी'

सम्राट चौधरी ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत और सहायता के काम को और प्रभावी बनाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की.

मुख्यमंत्री के एक महीने का वेतन राहत कोष में देने के फैसले के बीच राजनीतिक दलों की ओर से भी आर्थिक सहयोग की घोषणाएं की गई हैं.

बिहार भाजपा ने दिए 51 लाख रुपये

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने 18 सितंबर को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का चेक दिया. उन्होंने लोक सेवक आवास के 'संकल्प' सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर यह राशि सौंपी.

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह राशि आपदा और कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी होगी.

भाजपा के सांसद-विधायक भी देंगे एक महीने का वेतन

बिहार भाजपा की ओर से 51 लाख रुपये देने के साथ ही पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों के एक-एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की गई है. इससे बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त आर्थिक संसाधन उपलब्ध होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

JDU प्रदेश अध्यक्ष ने भी की वेतन देने की घोषणा

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी बाढ़ राहत के लिए अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है. उन्होंने जेडीयू के सभी विधायकों से भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन राहत कोष में देने का आग्रह किया है.

चिराग पासवान ने भी किया आर्थिक सहयोग का ऐलान

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी बाढ़ प्रभावित बिहार के लिए पार्टी की ओर से आर्थिक सहयोग की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि पार्टी का हर सांसद, विधायक और विधान पार्षद अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा.

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने अपने तीन महीने के वेतन की राशि 6.35 लाख रुपये राहत कोष में देने की घोषणा की है. उन्होंने बिहार में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखे जाने की बात कही है.

नितिन नवीन के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, कम्युनिटी किचन, चिकित्सा सुविधाएं और पशु चारे की व्यवस्था की जा रही है. बचाव कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमें भी तैनात हैं.

Also Read: JDU में मतभेद की खबरों के बीच ललन सिंह की सफाई, बोले- पार्टी पूरी तरह एकजुट, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर साधी चुप्पी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन