काजल राघवानी की फॉर्च्यूनर पर हमला, भीड़ ने ईंट-पत्थर से तोड़ा शीशा; नालंदा में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर हमला.
Kajal Raghwani Car Attack: भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी फॉर्च्यूनर का शीशा टूट गया। यह घटना बिहार शरीफ में एक शोरूम के उद्घाटन के दौरान हुई, जब अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
Kajal Raghwani Car Attack: नालंदा जिले के बिहार शरीफ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने हमला कर दिया. घटना उस वक्त हुई, जब काजल राघवानी शहर में एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची थीं. अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. भीड़ बढ़ने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई और लोगों ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को घेर लिया.
जानकारी के मुताबिक, काजल राघवानी के कार्यक्रम में पहुंचने की खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गये थे. अभिनेत्री को देखने और उनके साथ फोटो लेने की कोशिश में भीड़ कार के काफी करीब पहुंच गयी. इसी दौरान धक्का-मुक्की और अफरातफरी की स्थिति बन गयी.
भीड़ ने कार के शीशे पर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने काजल राघवानी की गाड़ी पर हाथ और ईंट से हमला किया. इस दौरान फॉर्च्यूनर का शीशा टूट गया. घटना के दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने में परेशानी हुई.

संचालक की सूझबूझ से निकाली गयीं काजल
हंगामा बढ़ता देख शोरूम के संचालक ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि संचालक की सूझबूझ से काजल राघवानी को भीड़ से बचाकर बाहर निकालने की व्यवस्था की गयी. अभिनेत्री के बाहर निकलते ही ड्राइवर ने कार को तेजी से वहां से बाहर निकाल लिया.
कार्यक्रम में अचानक बढ़ गयी थी भीड़
काजल राघवानी को देखने के लिए आसपास के इलाके से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ बढ़ने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति बन गयी. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आने की बात कही जा रही है.

पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल जो जानकारी मिल रही हैं उसके अनुसार, घटना में काजल राघवानी के सुरक्षित बाहर निकलने की जानकारी है. कार के शीशे को नुकसान पहुंचा है. घटना के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान और किसी कार्रवाई की जानकारी सामने आने का इंतजार है.
Also Watch : VIDEO : प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट करने वाले SK आजाद के 'काले कारनामे', वीडियो में देखिए पूरा खुलासा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए