मायके रह रही थी पत्नी, गुजरात से अचानक पहुंचे पति ने कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए वजह

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : गोविंदपुर के बनिया बीघा गांव की घटना, घरेलू विवाद से परेशान होकर एक वर्ष से मायके में रह रही थी महिला; दो बेटियों की मां अस्पताल में भर्ती.

विज्ञापन

नवादा से जावेद नजफ की रिपोर्ट
Nawada News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बीघा गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान 27 वर्षीय तमन्ना बेगम के रूप में हुई है. बताया जाता है कि तमन्ना बेगम के पति जहांगीर आलम गुजरात में काम करता था और पत्नी को भी अपने साथ रखता था. वहां वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर तमन्ना बेगम करीब एक वर्ष से अपने मायके बनिया बीघा में रह रही थी. दोनों की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी की उम्र करीब 8 वर्ष बताई जाती है. तमन्ना बेगम का ससुराल थाली थाना क्षेत्र के छोटकी थली गांव में है.

बनिया बीघा में पति की हैवानियत

परिजनों के अनुसार बुधवार को जहांगीर आलम चुपके से अपने ससुराल पहुंचा. उस समय तमन्ना बेगम घर का काम कर रही थी. इसी दौरान उसने पीछे से आकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में तमन्ना बेगम के सीने में गंभीर जख्म हुआ है, जबकि जांघ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चाकू के कई वार किए गए. घटना के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल तमन्ना बेगम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अत्यधिक रक्तस्राव और हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर फूटा गुस्सा, बिहारशरीफ में निकला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की मांग तेज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन