सड़क पर प्रदर्शन, घंटों सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

भरनो : बंद का भरनो प्रखंड में असर रहा. विभिन्न आदिवासी संगठन व विभिन्न राजनीतिक दल के सैंकड़ों लोग सुबह सात बजे से ही बंद कराने सड़क पर उतर गये थे. ब्लॉक चौक व मिशन चौक के पास नेशनल हाइवे 43 पर दरी बिछा कर धरना पर बैठ गये. बंद का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष सह […]
विज्ञापन
भरनो : बंद का भरनो प्रखंड में असर रहा. विभिन्न आदिवासी संगठन व विभिन्न राजनीतिक दल के सैंकड़ों लोग सुबह सात बजे से ही बंद कराने सड़क पर उतर गये थे. ब्लॉक चौक व मिशन चौक के पास नेशनल हाइवे 43 पर दरी बिछा कर धरना पर बैठ गये.
बंद का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष सह जिप सदस्य चंद्रशेखर उरांव ने नेतृत्व किया. समर्थन में पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव धरना में बैठी. पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार सीएनटी व एसपीटी एक्ट में बदलाव लाकर उद्योगपतियों को लाभ पहुचाना चाह रही है. आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है.
बंद समर्थकों ने स्कूल, दुकान, सरकारी प्रतिष्ठानों को बंद कराया. ब्लॉक चौक से साढ़े 11 बजे पुलिस बंद समर्थको को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. धरना में चिल्गु उरांव, एतवा उरांव,लधुवा उरांव, साबिर फरास, मोख्तार आलम, अफरोज खान, लखन सिंह, हाकिम खान, बजरंग केशरी, सूरजमुनि उरांव, शांति उरांव, रतिया उरांव, शंकर उरांव,आयता उरांव सहित कई समर्थक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










