विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर : अध्यक्ष

Published at :29 Apr 2026 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर : अध्यक्ष

विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर : अध्यक्ष

विज्ञापन

गुमला. गुमला की प्रदेश स्तरीय भाजपा नेत्री सह नगर परिषद गुमला की अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने बुधवार को मधुबाला गली स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर लोकसभा में विपक्षी पार्टियों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित आवश्यक संशोधनों के पारित नहीं होने पर क्षोभ व्यक्त किया है. उन्होंने संसद में विपक्ष के आचरण को महिला विरोधी बताते हुए इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह बिल देश की माताओं, बहनों और बेटियों को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था, किंतु विपक्षी दलों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों के कारण इसमें रोड़ा अटकाया है. भाजपा नेत्री ने इसे संवैधानिक अधिकारों का हनन और विपक्ष का दोहरा चरित्र करार देते हुए संकल्प लिया है कि वे इस मानसिकता को घर-घर तक पहुंचायेंगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक नारी शक्ति को नीति-निर्धारण में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल जाता, यह संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर संध्या गांगुली, कांति देवी, विजय लक्ष्मी यादव, श्वेता कुमारी, मुनैना देवी, बरखा देवी, सीमा दास, नेहा कुमारी गुप्ता, अनिता देवी, किरण उरांव, स्मिता प्रधान, निशि कुमारी, अनिता देवी, पूनम कुमारी, ललिता देवी, किरण उरांव, सुषमा देवी, सोनामती देवी, करुणा कुमारी, रिंकी देवी, बासमती उरांव, रेखा देवी, रेणु कुमारी, प्रियंका कुमारी, स्मिता प्रधान, अर्चना ठाकुर, रीमा कुमारी आदि महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola