घाघरा थाना परिसर के पास युवक का शव बरामद

घाघरा थाना परिसर के पास युवक का शव बरामद
घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र में बुधवार को 33 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बसिया थाना क्षेत्र के सोनमेर गांव निवासी सागोन तिडू (33 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे घाघरा थाना परिसर के समीप सागोन तिडू का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया. घटना की सूचना मिलते स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. घटना के संबंध में अतियन तोपनो और रोशन तिडू ने बताया कि सागोन तिडू घर से घाघरा के टोटांबी में एक शादी समारोह में जाने की बात कह कर निकला था. उन्होंने बताया कि मृतक को पहले से मिर्गी की बीमारी थी. आशंका जतायी जा रही है कि दौरा पड़ने के दौरान उसकी नाक से खून बहने लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हालांकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह अब भी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह प्राकृतिक मृत्यु है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










