विलुप्त होती संस्कृति को बचाना है : विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

खोरा गांव में मेला का आयोजन गुमला : श्री दुर्गा पूजा सह मेला आयोजन समिति ने गुरुवार को खोरा गांव में मेला का आयोजन किया. मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि शिवशंकर उरांव व पड़हा के राष्ट्रीय राजी दीवान खुदी भगत दुखी ने किया. विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति को बचाना है, तो हमें अखड़ा […]
विज्ञापन
खोरा गांव में मेला का आयोजन
गुमला : श्री दुर्गा पूजा सह मेला आयोजन समिति ने गुरुवार को खोरा गांव में मेला का आयोजन किया. मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि शिवशंकर उरांव व पड़हा के राष्ट्रीय राजी दीवान खुदी भगत दुखी ने किया.
विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति को बचाना है, तो हमें अखड़ा में नाचना होगा. मेला में नौ टोला मुहल्लों के खोड़हा मंडलियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. इसमें खोरा जामटोली, बमहनी, धोधरा टंगराटोली, खोरा कुसुमटोली, हड़कुटोली, अड़िगटोली, नीमटोली, बरिसा व खोरा कठियाटोली है. सभी खोड़हा नृत्य मंडलियों को पुरस्कार स्वरूप से गैस मैक्स व झंडा देकर सम्मानित किया गया.
आयोजन समिति के सदस्यों ने गरीब व असहाय 10 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मेला में मनोज एंड कंपनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. मौके पर दीपक कुमार साहू, सत्यभामा देवी, लक्ष्मीकांत बड़ाइक, सरोज उरांव, गोंदल सिंह, अमरेश लाल, राम विलास साहू, जितिया उरांव, अनुज सिंह, रवींद्र सिंह, लालो कुमारी लकड़ा, महेश उरांव, दिनेश साहू व मनमोहन सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










