कुआं में गिरने से आदिम जनजाति युवक मरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2016 11:31 PM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर. प्रखंड क्षेत्र के रांगे तुसरूकोना गांव के आदिम जनजाति युवक रमेश बिरिजिया (25 वर्ष) की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. वह मंगलवार को कुआं में गिर कर मर गया था, लेकिन शव नहीं मिला था. गुरुवार को ग्रामीणों ने शव को कुआं से निकाला. बताया जा रहा है कि रमेश नेतरहाट में […]
विज्ञापन
बिशुनपुर. प्रखंड क्षेत्र के रांगे तुसरूकोना गांव के आदिम जनजाति युवक रमेश बिरिजिया (25 वर्ष) की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. वह मंगलवार को कुआं में गिर कर मर गया था, लेकिन शव नहीं मिला था. गुरुवार को ग्रामीणों ने शव को कुआं से निकाला. बताया जा रहा है कि रमेश नेतरहाट में आयोजित मेला देखने गया था. मंगलवार को वह गांव लौट रहा था.
तभी कुआं के समीप से पार करने के दौरान पैर फिसल गया और वह कुआं में गिर गया. परिजन दो दिन से रमेश को खोज रहे थे. गुरुवार को दिलीप बिरिजिया ने कुआं में किसी को तैरते देखा, तो ग्रामीणों को सूचना दी. जब शव को निकाला गया, तो उसे रमेश का शव पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










