25 गांवों के लोगों ने श्रमदान कर बनायी सड़क

Published at :13 Oct 2016 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
25 गांवों के लोगों ने श्रमदान कर बनायी सड़क

बसिया (गुमला) : बसिया प्रखंड के जीएल मिशन टकरमा की 17 मंडलियों के 25 गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान आैर आर्थिक सहयोग कर गुरुवार को दो किमी तक सड़क का निर्माण किया. ग्रामीणों ने टकरमा से लसिया तक मिट्टी मोरम पथ का निर्माण किया. मिली जानकारी के अनुसार, टकरमा से लसिया तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क […]

विज्ञापन

बसिया (गुमला) : बसिया प्रखंड के जीएल मिशन टकरमा की 17 मंडलियों के 25 गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान आैर आर्थिक सहयोग कर गुरुवार को दो किमी तक सड़क का निर्माण किया. ग्रामीणों ने टकरमा से लसिया तक मिट्टी मोरम पथ का निर्माण किया. मिली जानकारी के अनुसार, टकरमा से लसिया तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 10 वर्ष पूर्व बोल्डर बिछा कर छोड़ दिया गया.

धीरे- धीरे सड़क जजर्र हो गयी. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी. ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए टकरमा मिशन ने रोड निर्माण के लिए बैठक की. यहां ग्रामीणों ने प्रत्येक घर से स्वेच्छा से चंदा जमा कर सड़क निर्माण करने का निर्णय लिया. गुरुवार की सुबह पांच बजे से ही लगभग 600 ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क का निर्माण किया. मौके पर सुनील केरकेट्टा, सुनीता, जेरोम, हिजकेल लुगुन, जुनूल बारला, एस लकड़ा, सुशील, रोलन, सीतामनी, बिराज लुगुन, इलियास सुरीन, विश्राम, विनोद, मेलान, सुनील डुंगडुंग व मनोज मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola