महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Published at :10 Oct 2016 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार… मां दुर्गा की आराधना में डूबा शहर गुमला : प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार, या देवी सर्वेभूतेषू शक्तिरूपेण संस्थिता, जैसे मधुर गीतों के बीच शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की आराधना में पूरा शहर डूब गया है. रविवार को महाअष्टमी […]

विज्ञापन
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार…
मां दुर्गा की आराधना में डूबा शहर
गुमला : प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार, या देवी सर्वेभूतेषू शक्तिरूपेण संस्थिता, जैसे मधुर गीतों के बीच शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की आराधना में पूरा शहर डूब गया है. रविवार को महाअष्टमी की पूजा की गयी. महिलाओं ने उपवास रख कर मां दुर्गा की पूजा -अर्चना की.
आकर्षक पूजा पंडाल व विद्युत सज्जा बड़ों के साथ- साथ बच्चों व महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. महाअष्टमी पूजनोत्सव में शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. अगले दो दिन तक मां की पूजा की जायेगी.
गुमला में श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर, बंगाली क्लब (श्रीदुर्गा बाड़ी), ज्योति संघ, भारतीय नवयुवक संघ, जागृति संघ, मां भवानी संघ, जय माता दी संघ, शक्ति संघ, अरुणोदय संघ, पूजा समिति रामनगर, मालवीय पूजा समिति करौंदी, पूजा समिति डुमरडीह सहित सुदूरवर्ती क्षेत्रों में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा. विभिन्न पूजा समितियों द्वारा महाअष्टमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया. मां दुर्गा की आरती की गयी. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
यहां होगा मूर्तियों का विसर्जन : गुमला शहर के सिसई रोड छठ तालाब, मुरली बगीचा तालाब, वन तालाब, काली मंदिर के समीप से बहनेवाली नदी, डुमरडीह तालाब, नागफेनी नदी, करौंदी तालाब में प्रतिमा का वसर्जन किया जायेगा.
एक बजे शुरू होगा नगर भ्रमण: श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष निर्मल गोयल, उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी व सचिव राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गुमला शहर में 11 स्थानों पर दुर्गा पूजा हो रही है. विजय दशमी को एक बजे नगर भ्रमण शुरू होगा. शाम साढ़े छह बजे रावण दहन होगा. रावण दहन के बाद प्रतिमा का विसर्जन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola