संवेदक के घर गोलीबारी कार्रवाई से भागे उग्रवादी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला के बसिया प्रखंड के संवेदक सह छोटानागपुरिया तेली समाज के उदासन नाग के घर शनिवार रात करीब एक बजे उग्रवादियों ने हमला कर दिया. गोलीबारी की. हालांकि किसी के हताहत की सूचना नहीं है. उग्रवादियों के हमला के बाद उदासन नाग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी कार्रवाई की. इससे उग्रवादी भाग […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला के बसिया प्रखंड के संवेदक सह छोटानागपुरिया तेली समाज के उदासन नाग के घर शनिवार रात करीब एक बजे उग्रवादियों ने हमला कर दिया. गोलीबारी की.
हालांकि किसी के हताहत की सूचना नहीं है. उग्रवादियों के हमला के बाद उदासन नाग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी कार्रवाई की. इससे उग्रवादी भाग गये. उदासन नाग ने बताया कि हमलावर चार से पांच की संख्या में था. बसिया थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली है. इसकी जांच की जा रही है. अभी तक किसी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिया है. एक अन्य घटना में रात करीब 11 बजे लोंगा से बसिया लौट रहे ईश्वर गोप पर भी उग्रवादियों ने फायरिंग की. वह किसी प्रकार बच कर घर पहुंचा.
ईश्वर गोप के अनुसार, वह लोंगा के झारखंड ढाबा होटल से बसिया लौट रहा था. इसी दाैरान पेट्रोल पंप के समीप उग्रवादियों ने गोली चलायी. ईश्वर गोप ने घटना को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










