लायंस ग्रीन ने किया छतरी वितरण

Published at :08 Oct 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
लायंस ग्रीन ने किया छतरी वितरण

विधायक ने खाना का मेन्यू शीघ्र उपलब्ध कराने काे कहा गुमला : गुमला विकास भवन स्थित डीडीसी सभागार में शुक्रवार को अस्पताल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी श्रवण साय ने की. बैठक में विधायक शिवशंकर उरांव उपस्थित थे. बैठक में अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को दिये जानेवाले खाने के संबंध परचर्चा हुई. चर्चा […]

विज्ञापन
विधायक ने खाना का मेन्यू शीघ्र उपलब्ध कराने काे कहा
गुमला : गुमला विकास भवन स्थित डीडीसी सभागार में शुक्रवार को अस्पताल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी श्रवण साय ने की. बैठक में विधायक शिवशंकर उरांव उपस्थित थे.
बैठक में अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को दिये जानेवाले खाने के संबंध परचर्चा हुई. चर्चा में विधायक ने अस्पताल प्रशासिका से मरीजों के खाने से संबंधित मेन्यू शीघ्र उपलब्ध कराने काे कहा. प्रति मरीज आनेवाले राशि की भी जानकारी ली. डीएस डॉ आरएन यादव ने विधायक व डीसी से कहा कि प्रति मरीज 50 रुपये की राशि आती है. भोजन आवंटन में सप्लायर की 38 लाख की राशि बाकी है. यह सुन कर अधिकारी व विधायक काफी नाराज हुए. डीसी व विधायक ने प्रधान लिपिक से पूछा कि प्रत्येक वर्ष कितनी राशि लगती है, इस पर उन्होंने बताया कि सात से आठ लाख की राशि खाना में लगती है.
डीसी व विधायक ने कहा कि इतनी बड़ी राशि की भरपाई कैसे होगी. लिपिक ने बताया कि यह बकाया वर्ष 2012-13 से है, जो बढ़ कर इतना हो गया है.
विधानसभा में उठेगा मामला : विधायक : डीसी ने पूछा कि हर वर्ष आपको खाने का आवंटन कितना मिलता है. उन्होंने बताया कि आवंटन साढ़े तीन लाख रुपये है. डीसी ने कहा कि मैं इसे देखता हूं. आप वर्षवार इनडोर व आउटडोर मरीजों का आंकड़ा, आवंटन प्राप्त राशि, खर्च राशि व मरीजों की संख्या के साथ दें. विधायक ने कहा कि इस मामले को विधान सभा में रखा जायेगा.
बैठक में अस्पताल के कायाकल्प में मिली पुरस्कार राशि से अस्पताल में क्या सुविधा बहाल करनी होगी, उसका प्रस्ताव बना कर देने काे कहा गया. इससे पूर्व, विधायक ने खनन विभाग का निरीक्षण किया. यहां खनन से संबंधित जानकारी ली. डीसी से कहा कि यह भवन काफी पुराना हो गया है. इसे जल्द ठीक कराया जाये. डीसी ने विधायक को आश्वस्त किया कि दशहरा छुट्टी में इसे दुरुस्त कर लिया जायेगा. मौके पर डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, सीएस डॉ जेपी सांगा, डीएस डॉ आरएन यादव, डीपीएम विजय कुमार, प्रमोद कुमार व सुभाषिनी चंद्रिका मौजूद थे.विभिन्न पूजा समिति व मंदिर कमेटी से जुड़े हुए थे सोनपुरवा निवासी नंदलाल प्रसाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola