वज्रपात से अंबाटोली के दो किसान की मौत

Published at :06 Oct 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से अंबाटोली के दो किसान की मौत

प्राकृतिक आपदा. बारिश में एक ही छाता के नीचे बच रहे थे जगदीश व वीरेंद्र जारी(गुमला) : गुमला जिला अंतर्गत अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड की सिकरी पंचायत स्थित अंबाटोली गांव में मंगलवार की शाम वज्रपात से दो किसानों की माैत हो गयी. मृतकों में जगदीश गोप (45) व वीरेंद्र मिंज (40) है. दोनों मरियानुस खाखा […]

विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा. बारिश में एक ही छाता के नीचे बच रहे थे जगदीश व वीरेंद्र
जारी(गुमला) : गुमला जिला अंतर्गत अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड की सिकरी पंचायत स्थित अंबाटोली गांव में मंगलवार की शाम वज्रपात से दो किसानों की माैत हो गयी. मृतकों में जगदीश गोप (45) व वीरेंद्र मिंज (40) है. दोनों मरियानुस खाखा के खेत में काम कर रहे थे. इसी दाैरान बारिश हुई और वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप बड़ाइक की पहल से जारी थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
बच्चे ने दोनों को खेत में पड़ा देखा
मंगलवार की शाम जब बारिश हुई, तो जगदीश व वीरेंद्र एक ही छाता के नीचे बच रहे थे. इस दाैरान वज्रपात की चपेट में आने से दोनों मर गये. बारिश बंद होने के बाद एक बच्चा वहां से गुजर रहा था. उसने खेत में दो लोगों को सोया हुआ देखा. समीप में जाकर दोनों को उठाने का प्रयास किया. जब जगदीश व वीरेंद्र नहीं उठे, तो बच्चे ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी. ग्रामीण पहुंचे तो देखा दोनों मरे हुए हैं. शाम को परिजन शव को खेत से उठा कर गांव ले आये थे.
मुखिया को घटना की सूचना दी
पुलिस केस से बचने के लिए ग्रामीण दोनों शवों को दफनाने जा रहे थे. गांव के लोगों ने शुरू में सिकरी पंचायत की मुखिया सावित्री टोप्पो को घटना की सूचना दी. मुखिया ने कहा कि दोनों शवों को दफना दें.
तभी इसकी सूचना 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप बड़ाइक को हुई, तो उन्होंने शव को दफनाने से रोका. उसने ग्रामीणों को बताया कि अगर पुलिस में शिकायत करेंगे, तो मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा मिलेगा. मृतक के परिवार की गरीबी को देखते हुए दिलीप बड़ाइक ने अपने खर्च पर ही गाड़ी की व्यवस्था कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल भिजवाया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola