गुमला : व्यवसायी पर हमला कर 11 हजार लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला. गुमला शहर के मुरली बगीचा निवासी कुमार बिट्टू रोशन पर मंगलवार की रात सात बजे अपराधकर्मियों ने हमला कर घायल कर दिया. अपराधियों ने उनकी दुकान जय उजाला इलेक्ट्रॉनिक्स से 11 हजार रुपये आैर दो मोबाइल भी लूट ली. अपराधियों ने रोशन से 50 हजार रुपये रंगदारी भी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर […]
विज्ञापन
गुमला. गुमला शहर के मुरली बगीचा निवासी कुमार बिट्टू रोशन पर मंगलवार की रात सात बजे अपराधकर्मियों ने हमला कर घायल कर दिया. अपराधियों ने उनकी दुकान जय उजाला इलेक्ट्रॉनिक्स से 11 हजार रुपये आैर दो मोबाइल भी लूट ली. अपराधियों ने रोशन से 50 हजार रुपये रंगदारी भी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है.
रोशन ने गुमला थाना में सोनू व चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रोशन ने कहा कि मंगलवार की रात वे अपनी दुकान जय उजाला इलेक्ट्रॉनिक्स में थे. तभी सोनू व चार अज्ञात लोग बाइक से पहुंचे. अपराधियों ने पहले 50 हजार की रंगदारी मांगी. जब उसने किस चीज का पैसा बोला, तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया. गल्ला में रखे पैसे लूट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










