गोदाम से छह लाख के सामान की हुई चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

मामले के उदभेदन के लिए जांच में जुटी पुलिस गुमला : गुमला शहर के रामनगर निवासी किराना व्यवसायी दीपक गुप्ता के गोदाम से छह लाख रुपये के सामान की चोरी हो गयी. गोदाम का वेंटीलेटर तोड़ कर अंदर घुसे चोरों ने वहां से चावल, दाल, तेल व अन्य खाद्य पदार्थ उठा ले गये. घटना मंगलवार […]
विज्ञापन
मामले के उदभेदन के लिए जांच में जुटी पुलिस
गुमला : गुमला शहर के रामनगर निवासी किराना व्यवसायी दीपक गुप्ता के गोदाम से छह लाख रुपये के सामान की चोरी हो गयी. गोदाम का वेंटीलेटर तोड़ कर अंदर घुसे चोरों ने वहां से चावल, दाल, तेल व अन्य खाद्य पदार्थ उठा ले गये. घटना मंगलवार देर रात की है.
दीपक गुप्ता को बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इधर, सूचना पर चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष अमित महेश्वरी, सचिव हिमांशु केसरी, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सब्बू रामनगर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी राकेश कुमार व एसआइ रामचंद्र पासवान ने मामले की जांच की. चेंबर ने कहा है कि गुमला में चोरी की घटना बढ़ गयी है, लेकिन चोर पकड़े नहीं जा रहे हैं. इस मामले को लेकर चेंबर गुमला एसपी चंदन कुमार झा से मिलने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










