जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर 24 घंटे रोड जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ व प्रमुख के समझाने के बाद हटा जाम घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के लप्सर गांव के ग्रामीणों ने 24 घंटे तक सेरेंगदाग व घाघरा मार्ग को जाम रखा. गांव की सैकड़ों महिलाएं बीच सड़क पर बैठ गयी. सोमवार शाम चार बजे से शुरू जाम मंगलवार शाम चार बजे बीडीओ विजय सोनी व प्रमुख सुनीता […]
विज्ञापन
बीडीओ व प्रमुख के समझाने के बाद हटा जाम
घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के लप्सर गांव के ग्रामीणों ने 24 घंटे तक सेरेंगदाग व घाघरा मार्ग को जाम रखा. गांव की सैकड़ों महिलाएं बीच सड़क पर बैठ गयी. सोमवार शाम चार बजे से शुरू जाम मंगलवार शाम चार बजे बीडीओ विजय सोनी व प्रमुख सुनीता उरांव के समझाने के बाद हटा. ग्रामीण हिंडाल्को कंपनी से खराब सड़क को बनाने, स्वास्थ्य कैंप लगाने, बिजली, पानी व अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग कर रहे थे. जाम का नेतृत्व गांव की महिला मंडल समूह कर रही थी.
पहले ग्रामीणों ने गांव में बैठक की. इसके बाद सड़क पर जाम किया. 24 घंटे के जाम में दर्जनों बॉक्साइट ट्रक फंस गया. मंगलवार को बीडीओ विजय सोनी व प्रमुख सुनीता उरांव को सड़क जाम की सूचना मिली. इसके बाद पदाधिकारी लप्सर गांव पहुंचे. ग्रामीणों से घंटों तक वार्ता हुई. बीडीओ ने कहा कि सात अक्तूबर को ब्लॉक में हिंडाल्को कंपनी के मैनेजर व ग्रामीणों के साथ बैठक होगी. इसमें समस्या दूर करने पर चर्चा की जायेगी. बीडीओ ने कहा कि सात अक्तूबर तक ग्रामीण मान जाये. बीडीओ के आश्वासन के बाद लोग सड़क से हटे. ग्रामीणों ने कहा कि अगर सात अक्तूबर की बैठक में समस्या दूर नहीं होती है, तो पुन: सड़क पर उतरेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










