विकसित होंगे गांव, तो देश का होगा विकास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : देश के विकास के लिए गांवों का विकास जरूरी है. सरकार गांव-गांव तक पहुंच बना रही है. सरकार गांव की सरकार को पावर देगी, ताकि गांव की सरकार गांव के ग्रामीणों से मिलकर गांव-घर व ग्रामीणों का विकास कर सके. उक्त बातें झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी […]
विज्ञापन
गुमला : देश के विकास के लिए गांवों का विकास जरूरी है. सरकार गांव-गांव तक पहुंच बना रही है. सरकार गांव की सरकार को पावर देगी, ताकि गांव की सरकार गांव के ग्रामीणों से मिलकर गांव-घर व ग्रामीणों का विकास कर सके. उक्त बातें झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुमला के तेलगांव में रविवार को आयोजित स्वराज से सुराज तक के शपथ ग्रहण तथा विशेष ग्रामसभा एवं त्रिवर्षीय योजना बनाओ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही. श्री चंद्रवंशी ने कहा कि गांव के लोग अपने गांव-घर के विकास के लिए स्वयं ही जनोपयोगी योजनाओं का चयन करेंगे और क्रियान्वयन करायेंगे. तेलगांव में भी कई तरह की समस्याएं और जरूरतें हैं.
सभी चीजों का समाधान इसी से होगा. श्री चंद्रवंशी ने कहा कि घर की एक बेटी शिक्षित होती है, तो पूरा घर-परिवार व गांव शिक्षित होता है. उपायुक्त श्रवण साय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वराज से सुराज तक का सपना देखा था. उस सपने को सच करने का समय आ गया है.
इसके लिए सबसे पहले पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करना है. दो चरणों में विशेष ग्रामसभा होनी है. पहले चरण में तीन से सात अक्तूबर और दूसरे चरण में 14 से 31 अक्तूबर तक ग्रामसभा होगी. कार्यक्रम को उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य भूपन साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा, महामंत्री यशवंत कुमार सिंह, मुखिया पूनम देवी, उपमुखिया विनोद उरांव, ग्रामप्रधान सुरेश भगत ने भी संबोधित किया. स्वास्थ्यमंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने ग्रामीणों को स्वच्छता, ग्राम को सशक्त और सुदृढ़ बनाने की शपथ दिलायी.
अधिकारियों ने विकास का संकल्प लिया : गुमला. जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से इंडोर स्टेडियम स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया.
अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जिले के विकास का संकल्प लिया. पीएचइडी विभाग की ओर से कार्यक्रम में शामिल लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. मौके पर उपायुक्त श्रवण साय, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, नैप डायरेक्टर नयनतारा केरकेट्टा, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, इइ त्रिभुवन बैठा, रवि सहाय, रवींद्र सिंह, मोसर्रत परवीण, जिप उपाध्यक्ष केडी सिंह, कृष्णा राम, कौशल किशोर महाराज, रामनरेश प्रजापति, गोपी कुंवर सहित कई लोग उपस्थित थे.
अभाविप ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि : गुमला. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुमला इकाई ने महात्मा गांधी जयंती पर इंडोर स्टेडियम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. नगर अध्यक्ष प्रो सुदामा सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता द्वारा दिये गये सभी विचार अभाविप के संदर्भ में केवल प्रासंगिक ही नहीं बल्कि आवश्यक व अनुकरणीय है.
विभाग प्रमुख राकेश वर्मा ने कहा कि दो अक्तूबर को सरकार ने ग्राम सभा बुलाने का जो अभियान चलाया है, वह ग्राम स्वराज्य एवं लोकतांत्रिक व विकेंद्रीकरण के लिए बड़ा प्रयास है. मौके पर पवन नाग, दीपक साहू, हरखमैन साहू, अनिल साहू, सबिता कुमारी, रेश्मा कुमारी, उदेश कुमार, विकास साहू मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










