ठेठइटांगर में दूर्गापूजा को लेकर विशेष उत्साह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 7:50 PM
ठेठइटांगर में दूर्गापूजा को लेकर विशेष उत्साह फोटोफाइल:18एसआइएम:15-आरती करते श्रद्धालुठेठइटांगर. ठेठइटांगर प्रखंड क्षेत्र में दूर्गापूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है. ठेठइटांगर चौक, सलगापोस बाजारटांड़ एवं देवबहार में पूजा पंडाल का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी जोरों से जारी है. पंडालों का पट 20 अक्तूबर को खोला जायेगा. प्रतिमा विसर्जन 23 […]
ठेठइटांगर में दूर्गापूजा को लेकर विशेष उत्साह फोटोफाइल:18एसआइएम:15-आरती करते श्रद्धालुठेठइटांगर. ठेठइटांगर प्रखंड क्षेत्र में दूर्गापूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है. ठेठइटांगर चौक, सलगापोस बाजारटांड़ एवं देवबहार में पूजा पंडाल का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी जोरों से जारी है. पंडालों का पट 20 अक्तूबर को खोला जायेगा. प्रतिमा विसर्जन 23 अक्तूबर को होगा. कलश स्थापना एवं नवरात्र पाठ के अवसर पर आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है तथा लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. ठेठइटांगर चौक में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. यहां विद्युत साज-सज्जा आकर्षण का केंद्र होगा. लगातार तीन दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. पूजा की तैयारी में समिति के प्रसन्न कुमार सिन्हा, देवसागर ठाकुर, बंशी प्रसाद, नरेंद्र बड़ाइक, रोहित सिंह, मिथलेश पांडेय, राजू सिंह, पप्पु कुमार साह, रिंटु सिन्हा, पिंटु कुमार आदि जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










