गरीबी नहीं गरीबों को खत्म करना चाहती है सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 6:31 PM
गरीबी नहीं गरीबों को खत्म करना चाहती है सरकार लोहरदगा. सदर प्रखंड के हिरही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने जनसंपर्क अभियान चला कर ग्रामीणों की समस्याओं से रू-बर-रू हुए. श्री भगत ने कहा कि सरकार हर मोरचे पर विफल रही है. सरकार गरीबी नहीं गरीबों को खत्म करना चाहती है. लोग बुनियादी समस्याओं […]
गरीबी नहीं गरीबों को खत्म करना चाहती है सरकार लोहरदगा. सदर प्रखंड के हिरही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने जनसंपर्क अभियान चला कर ग्रामीणों की समस्याओं से रू-बर-रू हुए. श्री भगत ने कहा कि सरकार हर मोरचे पर विफल रही है. सरकार गरीबी नहीं गरीबों को खत्म करना चाहती है. लोग बुनियादी समस्याओं से ग्रसित हैं. केंद्र एवं राज्य सरकार पूंजीपतियों व काॅरपोरेट घरानों के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है. जनप्रतिनिधि उदासीन हैं. पूरे क्षेत्र में सूखे की स्थिति है. कांग्रेस पार्टी जनसमस्याओं के निदान के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर शमशेर आलम, उदय शंकर ओझा, आलमीन अंसारी, रवि रौशन बेक, एजाज अंसारी, समूल, बशीर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










