राज्यपाल से उच्च शक्षिा में सुधार की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 6:16 PM
राज्यपाल से उच्च शिक्षा में सुधार की मांग गुमला. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव पंकज कुमार सेठ ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व कुलपति रमेश पांडेय को ज्ञापन सौंप कर केओ कॉलेज के प्राचार्य की हत्या के बाद राज्य के उच्च शिक्षा में सुधार करने की मांग की है. श्री सेठ ने कहा है […]
राज्यपाल से उच्च शिक्षा में सुधार की मांग गुमला. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव पंकज कुमार सेठ ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व कुलपति रमेश पांडेय को ज्ञापन सौंप कर केओ कॉलेज के प्राचार्य की हत्या के बाद राज्य के उच्च शिक्षा में सुधार करने की मांग की है. श्री सेठ ने कहा है कि गुमला की घटना निंदनीय है. पीड़ित परिवारों को न्याय मिले. इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. शिक्षकों की मांगों पर एक सौ प्रतिशत कार्रवाई होनी चाहिए. शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्यों का बोझ कम हो. कॉलेज में विभिन्न कोर्स के लिए यथाशीघ्र ऑनलाइन एडमिशन फार्म भरने की व्यवस्था सुनिश्चित हो. राज्य के पांच विवि में नामांकन के लिए कॉमन इंट्रेंस परीक्षा आयोजित हो, छात्रों को अलग-अलग कॉलेज में नामांकन का ऑप्शन के साथ प्रतियोगिता परीक्षा व मेरिट लिस्ट के साथ बने. कॉलेज कैं पस में किसी भी निर्माण कार्य की देखरेख से प्राचार्य एवं शिक्षकों को दूर रखा जाये. भवन निर्माण कार्य देखरेख एक कमेटी बना कर करायी जाये. कॉलेज से बालक छात्रावास हटाया जाये. केओ कॉलेज गुमला के शिक्षकों की मांग के अनुरूप सीबीआइ जांच करायी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










