सरना धरम महासम्मेलन 29 को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 6:16 PM

विज्ञापन

सरना धरम महासम्मेलन 29 कोगुमला. सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की बैठक रविवार को उरांव क्लब दुंदुरिया में बेचन उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 29 अक्तूबर को कार्तिक उरांव जयंती के अवसर पर आयसोजित सरना धरम महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. महासम्मेलन की तैयारी 26 अक्तूबर तक पूरी करने, सम्मेलन […]

विज्ञापन

सरना धरम महासम्मेलन 29 कोगुमला. सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की बैठक रविवार को उरांव क्लब दुंदुरिया में बेचन उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 29 अक्तूबर को कार्तिक उरांव जयंती के अवसर पर आयसोजित सरना धरम महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. महासम्मेलन की तैयारी 26 अक्तूबर तक पूरी करने, सम्मेलन में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी सरना धर्मावलंबियों को आमंत्रित करने, तोरणद्वार लगाने और शहर के सभी मुख्य मार्गों को सरना झंडा से पाटने का निर्णय लिया गया. बैठक के अंत में केओ कॉलेज गुमला के पूर्व प्राचार्य डॉ शशिभूषण की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. मौके पर रंथु उरांव, राजवंती उरांव, महेंद्र उरांव, जयपाल उरांव, बलकु उरांव, सोहराई उरांव, एतवा उरांव, छोटेया उरांव, दुलारी उरांव, बिंदेश्वर उरांव, बीरा उरांव, मंगल उरांव, चामा उरांव, मांगू उरांव, अहलाद उरांव, आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola