कीटनाशक खाने से युवक गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 6:16 PM
कीटनाशक खाने से युवक गंभीर गुमला. शहर के घाटो बगीचा निवासी बसंत साहू के पुत्र राहुल कुमार उर्फ राजा (25) ने कीटनाशक खा लिया. उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. बसंत ने कहा कि वह दो दिन पहले कुड़ू से आया था. यहां उसका […]
कीटनाशक खाने से युवक गंभीर गुमला. शहर के घाटो बगीचा निवासी बसंत साहू के पुत्र राहुल कुमार उर्फ राजा (25) ने कीटनाशक खा लिया. उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. बसंत ने कहा कि वह दो दिन पहले कुड़ू से आया था. यहां उसका मन नहीं लगा रहा था. राहुल का दिमागी हालत ठीक नहीं है. रविवार को वह कुडू जाने की बात कह कर गाड़ी चढ़ने जा रहा था. उसकी मां ने उसे रोक कर कहा कि तुम्हें डॉक्टर के पास ले जाना है. इसलिए थोड़ी देर रुको. इसके बाद राहुल घर के बाहर खाद दुकान से कीटनाशक खरीद कर सेवन कर लिया. घर में मां को बोला कि अब दिखाने की जरूरत नहीं है. मैंने कीटनाशक का सेवन कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










