पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य पस्तिौल के साथ गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2015 8:10 PM

विज्ञापन

पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य पिस्तौल के साथ गिरफ्तार फोटो: 17 एसआईएम: 9- गिरफ्तार युवक व इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी, 10- बरामद पिस्तौल.प्रतिनिधिकोलेबिरा. कोलेबिरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 17 अक्तूबर को सुबह लगभग 3 बजे के आसपास पीएलएफआइ के एक सक्रिय सदस्य अनिल नायक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी […]

विज्ञापन

पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य पिस्तौल के साथ गिरफ्तार फोटो: 17 एसआईएम: 9- गिरफ्तार युवक व इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी, 10- बरामद पिस्तौल.प्रतिनिधिकोलेबिरा. कोलेबिरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 17 अक्तूबर को सुबह लगभग 3 बजे के आसपास पीएलएफआइ के एक सक्रिय सदस्य अनिल नायक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलेबिरा थाना प्रभारी विद्यापति सिंह को सूचना मिली की पीएलएफआइ के एक सक्रिय सदस्य अनिल नायक ऐडेगा पंचायत अंतर्गत रामजड़ी बस्ती निवासी अपने घर आया है. उन्हाेंने इसकी सूचना बानो इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह को दी. बानाे सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इस टीम ने मौक पर पहुंच कर शिवशंकर नायक के घर को खुलवाया. अनिल नायक पुलिस को देखते ही पीछे के दरवाजे से भागने लगा. अनिल को भागते देख पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और दो 3़15 जिंदा कारतूस बरामद किया है. इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि अनिल के खिलाफ गुमला जिले के विभिन्न थानों में कई अापराधिक मामला दर्ज है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola