:::::: 16 मामलों का नष्पिादन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2015 7:39 PM
:::::: 16 मामलों का निष्पादन मासिक लोक अदालत का आयोजन फोटो-एलडीजीए-16 मामलों का निष्पादन करते न्यायिक अधिकारी. लोहरदगा. विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह के मार्गदर्शन में न्याय सदन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में पांच बेंचों का गठन किया गया. जिसकी […]
:::::: 16 मामलों का निष्पादन मासिक लोक अदालत का आयोजन फोटो-एलडीजीए-16 मामलों का निष्पादन करते न्यायिक अधिकारी. लोहरदगा. विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह के मार्गदर्शन में न्याय सदन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में पांच बेंचों का गठन किया गया. जिसकी अध्यक्षता क्रमश: अनिल कुमार सिंह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, राजीव आनंद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, एसके महाराज न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, शेखर कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं रौशन लाल शर्मा अध्यक्ष लोक अदालत ने की. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह ने कहा कि 12 दिसंबर को देश के सभी अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. जिसमें सभी प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जाना है. उन्होंने पक्षकारों को इससे अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा. इस मासिक लोक अदालत में 16 मामलों का निबटारा किया गया. जिसमें पीएनवी के दो मामले, कैनरा बैंक के एक, आपराधिक सुलहनीय मामले के छह, मुआवजा वाद के तीन मामले, एनआइएक्ट से संबंधित तीन मामले, क्रिमिनल के एक मामले शामिल हैं. लोक अदालत में कुल समझौता राशि 527000 रुपये रही, जबकि वसूलनीय राशि 611000 रुपये रही. इस प्रकार पक्षकारों को 84 हजार रुपये का लाभ हुआ. मौके पर गुलाम हैदर, युगल किशोर प्रसाद, अधिवक्ता गण, पक्षकार एवं व्यवहार न्यायालय के कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










