लीड ::18:: नापतौल विभाग में नवीकरण कराने पहुंचे उपभोक्ता लौटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2015 6:20 PM
लीड ::18:: नापतौल विभाग में नवीकरण कराने पहुंचे उपभोक्ता लौटे 17 गुम 12 में बंद पड़ा माप तौल विभाग व मौके पर खड़े उपभोक्ताप्रतिनिधि, गुमलामापतौल विभाग गुमला के मनमानी रवैये से जिले के कई लोग परेशान हैं. विभाग का कार्यालय पालकोट रोड में है, लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि विभागीय कार्यालय प्राय: बंद रहता […]
लीड ::18:: नापतौल विभाग में नवीकरण कराने पहुंचे उपभोक्ता लौटे 17 गुम 12 में बंद पड़ा माप तौल विभाग व मौके पर खड़े उपभोक्ताप्रतिनिधि, गुमलामापतौल विभाग गुमला के मनमानी रवैये से जिले के कई लोग परेशान हैं. विभाग का कार्यालय पालकोट रोड में है, लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि विभागीय कार्यालय प्राय: बंद रहता है. जिस कारण नवीकरण कराने में भारी परेशानी होती है. कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि नवीकरण की तिथि भी फेल हो जाता है. जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं का भुगतना पड़ता है. इधर शनिवार को भी जिले के बसिया, गुमला, पालकोट, चैनपुर, जारी सहित विभिन्न प्रखंडों से उपभोक्ता नवीकरण कराने के लिए नापतौल विभाग के कार्यालय पहुंचे थे. लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण उपभोक्ताओं की पूर्व की भांति ही इस बार भी निराशा ही हाथ लगी. बसिया से पितांबर साहू, पालकोट से कैलाश प्रसाद, पालकोट कुलुकेरा के शोभा महिला मंडल, चैनपुर चांदगो से सरस्वती महिला मंडल, जारी प्रखंड से पायल स्वयं सहायता समूह, गुमला के फोरी अडिंगटोली से रंथु उरांव सहित कई लोग नवीकरण कराने पहुंचे थे. इन लोगों ने बताया कि गत चार-पांच से लगातार कार्यालय पहुंच रहे हैं. लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण बिना काम कराये ही लौटना पड़ रहा है. इन लोगों ने सरस्वती महिला मंडल की अध्यक्षा दीलमुनी देवी ने बताया कि उसका नवीकरण के लिए अप्रैल माह तक तिथि निर्धारित था. लेकिन अप्रैल के बाद अब इधर अक्तूबर माह गुजरने को है. इसी तरह अन्य लोगों का नवीकरण कराने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक ही है. लेकिन इन लोगों को भी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. शनिवार को नवीकरण कराने पहुंचे उपभोक्ताओं ने प्रभात खबर प्रतिनिधि को बताया कि समय पर नवीकरण नहीं कराने पर विभाग संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कोर्ट में केस कर देता है. जिससे उपभोक्ता की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










