लीड ::: बालक में गम्हरिया व बालिका में दुंदुरिया विजयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2015 6:20 PM

विज्ञापन

लीड ::: बालक में गम्हरिया व बालिका में दुंदुरिया विजयी 17 गुम 15 में, विजेता टीम के साथ अतिथि.गुमला. ट्राइबल स्टडी सेंटर विकास भारती बिशुनपुर के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र गुमला व मैं हूं चैंपियन के संयुक्त तत्वावधान में गुमला प्रखंड के उर्मी में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में […]

विज्ञापन

लीड ::: बालक में गम्हरिया व बालिका में दुंदुरिया विजयी 17 गुम 15 में, विजेता टीम के साथ अतिथि.गुमला. ट्राइबल स्टडी सेंटर विकास भारती बिशुनपुर के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र गुमला व मैं हूं चैंपियन के संयुक्त तत्वावधान में गुमला प्रखंड के उर्मी में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न पंचायतों के विजेता बालक व बालिका टीमें शामिल हुईं. जिसमें बालक वर्ग में गम्हरिया बनाम लिटियाटोली के फाइनल मुकाबले में गम्हरिया की टीम दो के मुकाबले पांच गोल से विजयी रही. इसी तरह बालिका वर्ग में चरकाटांगर बनाम दुंदुरिया के बीच फाइनल मैच हुआ. जिसमें दुंदुरिया की टीम 3-2 से विजयी रही. मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता मिशिर कुजूर ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. उन्होंने खेल के प्रति युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेलकूद बहुत ही जरूरी है. खेलकूद से शारीर एक्टिव रहता है. इससे शारीरिक विकास होता है. साथ ही खेल प्रतिभा में निखार भी आता है. विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भूपन साहू ने खेल के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा चाहे तो खेल के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना सकते हैं. इस अवसर पर मैं हूं चैंपियन की जिला समन्वयक कल्पना कुमारी, शशि साहू, रश्मि विनीता लकड़ा, विलास लकड़ा, कार्तिक साहू, सुखसारण मिंज सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola