:::: बैंक का लिंक फेल, चार घंटे एनएच-23 जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2015 6:05 PM

विज्ञापन

:::: बैंक का लिंक फेल, चार घंटे एनएच-23 जाम पालकोट का बीओआइ का लिंक अक्सर फेल रहता है17 गुम 4 में सड़क जाम किये लोगप्रतिनिधि, पालकोटपालकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया का शनिवार को लिंक फेल था. कोई कामकाज नहीं हुआ. इससे आक्रोशित उपभोक्ता दिन के दस बजे सड़क पर उतर गये. एक बजे […]

विज्ञापन

:::: बैंक का लिंक फेल, चार घंटे एनएच-23 जाम पालकोट का बीओआइ का लिंक अक्सर फेल रहता है17 गुम 4 में सड़क जाम किये लोगप्रतिनिधि, पालकोटपालकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया का शनिवार को लिंक फेल था. कोई कामकाज नहीं हुआ. इससे आक्रोशित उपभोक्ता दिन के दस बजे सड़क पर उतर गये. एक बजे तक एनएच-23 जाम रहा. गुमला व लोहरदगा मार्ग पर चलनेवाली गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया. दिन के एक बजे बीडीओ सरोजनी एनी तिर्की व थाना प्रभारी अजय कुमार ठाकुर ने लोगों को समझाया. इसके बाद जाम हटा. बैंक के शाखा प्रबंधक ए केरकेट्टा ने कहा कि बीएसएनएल ठप रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. ग्राहकों को परेशानी हो रही है. इससे मैं भलीभांति वाकीफ हूं. समस्या समाधान का प्रयास कर रहे हैं. शनिवार को छात्रवृत्ति का पैसा निकालने के लिए छात्र पहुंचे थे. लेकिन लिंक फेल होने के कारण पैसा की निकासी नहीं हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola