आंदोलनकारी होने की सजा मिली: नीरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2015 7:54 PM
आंदोलनकारी होने की सजा मिली: नीरूएलडीजीए-20 सम्मेलन में मौजूद लोग. कैरो/लोहरदगा. आजसू पार्टी द्वारा एड़ादोन में कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रमेश्वर भगत ने की. कार्यक्रम में डॉ देवशरण भगत, नीरू शांति भगत मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर नीरू शांति भगत ने कहा कि पूर्व विधायक कमल किशोर भगत को […]
आंदोलनकारी होने की सजा मिली: नीरूएलडीजीए-20 सम्मेलन में मौजूद लोग. कैरो/लोहरदगा. आजसू पार्टी द्वारा एड़ादोन में कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रमेश्वर भगत ने की. कार्यक्रम में डॉ देवशरण भगत, नीरू शांति भगत मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर नीरू शांति भगत ने कहा कि पूर्व विधायक कमल किशोर भगत को आंदोलनकारी होने की सजा मिली है. कांग्रेसियों ने षडयंत्र के तहत उन्हें फंसाया. उन्होंने कहा कि लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव में इसका जवाब जनता आजसू पार्टी को वोट देकर देगी. लोहरदगा की जनता कांग्रेसियों की नीति एवं नियत को समझ चुकी है. देवशरण भगत ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव में आजसू पार्टी की जीत सुनिश्चित है. जिले के विकास के पथ पर ले जाने वाले विधायक को षडयंत्र के फंसाया जिससे उनकी विधायकी छीनी गयी. लोहरदगा की जनता षडयंत्र की मुखिया को कभी माफ नहीं करेगी और उपचुनाव में आजसू को जितायेगी. मौके पर नईम अंसारी, वनमाली मंडल , अंजू देवी, विश्वनाथ उरांव, जयपाल पन्ना, बुद्वेश्वर उरांव, मालती उरांव, परमानंद साहू, संजय महतो, सुखदेव उरांव, अरविंद उरांव, आशिष भगत, रौशन उरांव, भुषण उरांव, अवध साहू, जयचंद कुजूर, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










