जी- प्रयास कर आसमान को छू लें : डीइओ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2015 7:54 PM

विज्ञापन

जी- प्रयास कर आसमान को छू लें : डीइओ यूसी बालिका हाई स्कूल में जिलास्तरीय कला उत्सव कार्यक्रमनृत्य, गान, नाटक समेत कई प्रतियोगिताएं हुई 16 गुम 21 में मंच पर बैठे अतिथि16 गुम 22 में कार्यक्रम में मौजूद बच्चेप्रतिनिधि, गुमलाराष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान गुमला के तत्वावधान में स्थानीय यूसी बालिका हाई स्कूल में शुक्रवार को […]

विज्ञापन

जी- प्रयास कर आसमान को छू लें : डीइओ यूसी बालिका हाई स्कूल में जिलास्तरीय कला उत्सव कार्यक्रमनृत्य, गान, नाटक समेत कई प्रतियोगिताएं हुई 16 गुम 21 में मंच पर बैठे अतिथि16 गुम 22 में कार्यक्रम में मौजूद बच्चेप्रतिनिधि, गुमलाराष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान गुमला के तत्वावधान में स्थानीय यूसी बालिका हाई स्कूल में शुक्रवार को जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के बीच नृत्य, गान, नाटक व कृतकार्य प्रतियोगिता हुई. मुख्य अतिथि गुमला डीइओ नीरु पुष्पा टोप्पो ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली टीम को राज्यस्तर पर आयोजित झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्राथमिक प्रयास से ऊपर उठ लोग आसमान को छू लेते हैं. हमें सहभागिता निभाने में पीछे नहीं रहना चाहिए, बल्कि आगे बढ़ना चाहिए. वहीं नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम लुथेरान उच्च विद्यालय गुमला, द्वितीय उर्सुलाइन कॉन्वेंट विद्यालय गुमला व तृतीय स्थान पर उर्सुलाइन कॉन्वेंट विद्यालय टोंगो रहें. गीत प्रतियोगिता में उर्सुलाइन कॉन्वेंट इंटर गुमला, उर्सुलाइन कॉन्वेंट टोंगो, लुथेरान उच्च विद्यालय गुमला, नाटक में उर्सुलाइन कॉन्वेंट कॉलेज गुमला, कस्तूरबा विद्यालय सिसई, कस्तूरबा विद्यालय गुमला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें. वहीं कृतकार्य में कस्तूरबा पालकोट की आनंदी कुमारी व सविता कुमारी, कस्तूरबा सिसई की पूनम कुमारी व संतोषी कुमारी तथा कस्तूरबा पालकोट की चांदनी कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सेवानिवृत्त शिक्षक डोमन राम मोची, रामउचित सिंह व शंकर नायक ने निभायी. कार्यक्रम का संचालन सुषमा नाग व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या सिस्टर हिरमीला ने की. मौके पर सुशील कुमार, रीता रश्मि बिलुंग, सोशन एक्का, क्रेसेंसिया केरकेट्टा, भूषण साहू, सुनील कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola