:3::: नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2015 6:28 PM
:3::: नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन फोटो- एलडीजीए – 7 कार्यक्रम प्रस्तुत करती बच्ची.लोहरदगा़ गुरुकुल भारती में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन परमेश्वर साहू उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना से किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से लेकर अष्टम तक के बच्चों ने भाग लिया. […]
:3::: नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन फोटो- एलडीजीए – 7 कार्यक्रम प्रस्तुत करती बच्ची.लोहरदगा़ गुरुकुल भारती में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन परमेश्वर साहू उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना से किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से लेकर अष्टम तक के बच्चों ने भाग लिया. इन्होंने मेरे ढोलना…, डफली वाले…, रिमिक्स सांग, सुन साथिया…, ढोल बाजे…, चिन ता ता …, डिस्को चली.. आदि गाने पर ठुमके लगाये. सभी बच्चों का डांस काफी मनमोहक व सराहनीय रहा. इस प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ की अदिति कुमारी ने प्रथम, कक्षा चतुर्थ के सार्थक राज ने द्वितीय व कक्षा तृतीय की अंशला देव और कक्षा चतुर्थ की आस्था टोप्पो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम का संचालन कक्षा अष्टम की नात्या मोहा एवं तरन्नुम परवीन ने किया़ मूल्यांकन विद्यालय की शिक्षिका प्राची निशा, कीर्ति तूलिका व नृत्य प्रशिक्षक सचिन सिंहानिया ने किया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है. आनेवाले समय में वे अपने व्यक्तित्व को और निखार सकेंगे. इसके लिए आवश्यक है कि वे अपना अभ्यास निरंतर जारी रखे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिका रागिनी सिंहदेव ने किया़ कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन परमेश्वर साहू, डायरेक्टर मनोज कुमार, प्रिंसिपल मनीष कुमार व शिक्षिकाएं मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










