कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, 660 पदों के लिए करें अप्लाई
Published by : Smita Dey Updated At : 12 Jun 2026 7:40 AM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
CIL MT Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के पोस्ट पर भर्ती की लास्ट डेट को बढ़ा दी गई है. अब कैंडिडेट्स CIL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
CIL MT Recruitment 2026: अगर आप कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में मैनेजमेंट ट्रेनी बनने का सपना देख रहे थे, लेकिन किसी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो आपके लिए एक अच्छी खुशखबरी है. कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है.
पहले जहां फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 जून 2026 थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दिया गया है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का फॉर्म सर्वर डाउन होने या किसी अन्य कारण से छूट गया था, उनके लिए यह एक बेहतरीन और आखिरी मौका है.
कुल 660 पदों पर हो रही है बंपर भर्ती
कोल इंडिया ने इस बार अलग-अलग इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल स्ट्रीम्स के लिए कुल 660 वैकेंसी निकाली हैं. इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन (E&T), जियोलॉजी, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, राजभाषा (हिंदी) और कंपनी सेक्रेटरी जैसे विभाग शामिल हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार (CIL MT Recruitment 2026) चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) पर निर्भर है और इसमें कोई इंटरव्यू नहीं रखा गया है.
| ट्रेड का नाम | कुल पद |
| सिविल इंजीनियरिंग | 178 |
| इलेक्ट्रिकल | 221 |
| मैकेनिकल | 145 |
| सिस्टम (IT) | 43 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन | 38 |
| जियोलॉजी (Geology) | 15 |
| इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग | 11 |
| राजभाषा (हिंदी) | 05 |
| कंपनी सेक्रेटरी (CS) | 04 |
कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
- रिलेटेड स्ट्रीम में फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिग्री (BE./BTech), MTech, M.Sc या MCA होना जरूरी है. जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 60% मार्क्स होने अनिवार्य हैं.
- जो छात्र अपने फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं और जिनका रिजल्ट आने की उम्मीद है, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- सामान्य और EWS कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष तय की गई है,आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
CIL MT Recruitment 2026 Notification Check Here
सैलरी पैकेज है बेहद शानदार
मैनेजमेंट ट्रेनी पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को E-1 ग्रेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में रखा जाएगा. ट्रेनिंग पीरियड के दौरान ही आपकी बेसिक सैलरी 60,000 रुपये प्रति महीना होगी. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार मिलने वाले भत्ते और अन्य सुविधाएं अलग से मिलेंगी. एक बार ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद सैलरी का स्केल और भी शानदार हो जाता है.
CIL MT Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें
- सबसे पहले CIL की ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन खोलें.
- Management Trainee Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- अब आप फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें: यूपी सचिवालय में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, सैलरी होगी 70000 रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










