अताकोरा में जुरा नदी में पुल का शिलान्यास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 8:08 PM

विज्ञापन

अताकोरा में जुरा नदी में पुल का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री व स्पीकर ने किया शिलान्यास.3 गुम 10 में शिलान्यास करते मंत्री व स्पीकरप्रतिनिधि, भरनोभरनो प्रखंड के अताकोरा जानेवाली सड़क पर जुरा नदी पर बननेवाले पुल का शिलान्यास शनिवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के राज्यमंत्री सुदर्शन भगत व झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने […]

विज्ञापन

अताकोरा में जुरा नदी में पुल का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री व स्पीकर ने किया शिलान्यास.3 गुम 10 में शिलान्यास करते मंत्री व स्पीकरप्रतिनिधि, भरनोभरनो प्रखंड के अताकोरा जानेवाली सड़क पर जुरा नदी पर बननेवाले पुल का शिलान्यास शनिवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के राज्यमंत्री सुदर्शन भगत व झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर किया. ज्ञात हो कि पुल निर्माण की प्राक्कलित राशि चार करोड़ 37 लाख रुपया है. इस पुल के बनने से कई गांव के लोगों को लाभ होगा. लंबे समय से लोग जुरा नदी में पुल बनाने की मांग कर रहे थे. पुल निर्माण का शिलान्यास होने से लोगों में खुशी की लहर है. अतिथियों ने कहा कि अब जनता को आने जाने में परेशानी नहीं होगी. हमारा प्रयास रहेगा कि पुल जल्द बने. जिससे इस रूट से आवागमन हो सके. मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अनिल गुप्ता, अशोक केसरी, किशोर साहू, बबलू ओहदार,मनोज वर्मा, मुन्ना शाही, हरिशंकर शाही, बलदेव शाही सहित सभी भाजपाई मौजूद थे.फुटबॉल टूर्नामेंट शुरूभरनो. न्यू युवा संघ गुलैचीटोली द्वारा प्रखंड मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ. उदघाटन मैच सरदार भगत सिंह कुंदो बनाम राज कोचिंग सेंटर भरनो के बीच खेला गया. जिसमें ट्राई ब्रेकर में कुंदो की टीम 1-0 से राज कोचिंग सेंटर को पराजित कर विजेता रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola