पुग्गू ने खिताब पर कब्जा जमाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 8:08 PM

विज्ञापन

पुग्गू ने खिताब पर कब्जा जमाया 3 गुम 7 में उदघाटन करती अध्यक्ष व जिप सदस्य.प्रतिनिधि, घाघराकेएफसी ढिंढौली द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया. इसमें पुग्गू ने गुमला को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सतवंती देवी, जिप सदस्य बॉबी भगत […]

विज्ञापन

पुग्गू ने खिताब पर कब्जा जमाया 3 गुम 7 में उदघाटन करती अध्यक्ष व जिप सदस्य.प्रतिनिधि, घाघराकेएफसी ढिंढौली द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया. इसमें पुग्गू ने गुमला को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सतवंती देवी, जिप सदस्य बॉबी भगत व चपका मुखिया लीलावती देवी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. सतवंती देवी ने कहा कि अगर मन में आत्मविश्वास व आगे बढ़ने का जज्बा हो तो निश्चित रूप से हम हर बाधाओं को पार कर आगे बढ़ सकते हैं. उन्होंने सभी लोगों से मिलजुल कर रहने की अपील की. बॉबी भगत ने कहा कि आज युवाओं का दौर है. युवा से ही विकास हो सकता है. युवाओं को बॉबी ने नशा छोड़ कर खेल में ईमानदारी से अपना प्रदर्शन करने की अपील की. टूर्नामेंट मे बेस्ट गोल कीपर, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया. मौके पर पारस भगत, नंद किशोर पाठक, राज किशोर पाठक, गणेश साहू, विनय पाठक, राजू साहू, अमित उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola