:3::: दस वर्षों से इंदिरा आवास की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 8:07 PM

विज्ञापन

:3::: दस वर्षों से इंदिरा आवास की मांग फोटो-एलडीजीए- 9 इसी टूटे-फुटे घर में रहता है पार्वती का परिवार.भंडरा/ लोहरदगा़ भंडरा प्रखंड के भीठा पंचायत अंतर्गत कचमची गांव निवासी पार्वती देवी एवं इसके परिवार इंदिरा आवास के लाभ से वंचित हैं. पार्वती देवी अपने पति एवं तीन बच्चों के साथ टूटे-फुटे एक कमरा का घर […]

विज्ञापन

:3::: दस वर्षों से इंदिरा आवास की मांग फोटो-एलडीजीए- 9 इसी टूटे-फुटे घर में रहता है पार्वती का परिवार.भंडरा/ लोहरदगा़ भंडरा प्रखंड के भीठा पंचायत अंतर्गत कचमची गांव निवासी पार्वती देवी एवं इसके परिवार इंदिरा आवास के लाभ से वंचित हैं. पार्वती देवी अपने पति एवं तीन बच्चों के साथ टूटे-फुटे एक कमरा का घर में किसी तरह जीवन-बसर कर रहे हैं. पार्वती बताती है कि दस वर्षों से वह इंदिरा आवास के लिए आवेदन भरते आ रही है, परंतु उसे लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है. टूटे-फूटे घर के कारण बरसात के दिनों में घर में रहना मुश्किल हो जाता है. गरीबी के कारण वह घर नहीं बना पा रही है. इस परिवार के पास गरीबी रेखा का कार्ड भी है. पंचायत के मुखिया टेटे उरांव बताते हैं कि इस परिवार को आवास का लाभ देने के लिए वह प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola