:: दलालों ने लड़की को दल्लिी में बेचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 8:06 PM

विज्ञापन

:: दलालों ने लड़की को दिल्ली में बेचा लड़की के भाई ने सीडब्ल्यूसी से की कंप्लेनतीन साल पहले छेदनी को दिल्ली में बेचा गया3 गुम 2 में, सीडब्ल्यूसी के सदस्य अलख, धनंजय व अशोक मिश्रा के समक्ष कंप्लेन करते लोगप्रतिनिधि, गुमलासिसई थाना के खटखोपेर गांव की छेदनी कुमारी (बदला नाम) को तीन साल पहले दलालों […]

विज्ञापन

:: दलालों ने लड़की को दिल्ली में बेचा लड़की के भाई ने सीडब्ल्यूसी से की कंप्लेनतीन साल पहले छेदनी को दिल्ली में बेचा गया3 गुम 2 में, सीडब्ल्यूसी के सदस्य अलख, धनंजय व अशोक मिश्रा के समक्ष कंप्लेन करते लोगप्रतिनिधि, गुमलासिसई थाना के खटखोपेर गांव की छेदनी कुमारी (बदला नाम) को तीन साल पहले दलालों ने दिल्ली में बेच दिया. उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. छेदनी के भाई महादेव ने इसकी लिखित कंप्लेन सीडब्ल्यूसी को किया है. जिसमें कहा है कि गांव के ही दलाल दिनेश व राजा राम उसकी बहन को दिल्ली में ले जाकर बेच दिये हैं. महादेव ने अपनी बहन को दिल्ली से लाने के लिए दोनों दलालों से कहा. लेकिन दलालों द्वारा महादेव को ही धमकी दी जा रही है. सीडब्ल्यूसी को सौंपे आवेदन में महादेव ने कहा है कि बीते दिनों उसने दिनेश व राजा राम से कहा कि उसकी बहन छेदनी को दिल्ली से वापस ला दो. इस पर दोनों ने धमकाते हुए कहा है कि तुम्हारी बहन को पैसा लेकर दिल्ली में बेचा है. जाकर थाने में केस कर दो. मेरा कुछ नहीं होगा. दलालों की इस धमकी के बाद से महादेव परेशान है. उसे आशंका है कि उसकी बहन के साथ कुछ हो न जाये. जानकारी के अनुसार छेदनी अनाथ है. उसके माता-पिता का निधन हो गया है. महादेव उसे पाल रहा था. छेदनी गांव के ही स्कूल में पढ़ती थी. दिल्ली में जिस घर में छेदनी को बेचा गया है, वहां महादेव ने मोबाइल नंबर जुगाड़ कर फोन किया था. लेकिन मालकिन छेदनी को किसी से बात नहीं करने देती है. अभी मामला आया है. लिखित कंप्लेन हुआ है. जांच चल रही है. अहतू थाने में केस दर्ज कराया जायेगा.धनंजय मिश्रा, सदस्य, सीडब्ल्यूसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola