आस्था पर चोट, पर नहीं टूटी एकता की डोर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 7:51 AM

विज्ञापन

भरनो(गुमला) : भरनो प्रखंड में गुरुवार की रात अशांति फैलाने का प्रयास किया गया. लेकिन लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एकता व भाईचारगी की डोर को टूटने नहीं दी. कमलपुर गांव स्थित धािर्मक स्थल. जिससे लोगों की आस्था जुड़ी है. इस धािर्मक स्थल को खंडित किया गया है. इससे कुछ देर के लिए […]

विज्ञापन
भरनो(गुमला) : भरनो प्रखंड में गुरुवार की रात अशांति फैलाने का प्रयास किया गया. लेकिन लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एकता व भाईचारगी की डोर को टूटने नहीं दी. कमलपुर गांव स्थित धािर्मक स्थल. जिससे लोगों की आस्था जुड़ी है. इस धािर्मक स्थल को खंडित किया गया है. इससे कुछ देर के लिए लोगों में आक्रोश पनपा. लेकिन अभी मामला पूरी तरह शांत है.
प्रशासन भी भरनो प्रखंड में नजर रखे हुए है. पुलिस की चौकसी बढ़ गयी है. धािर्मक स्थल को खंडित करनेवाले लोगों की पहचान करने का प्रयास हो रहा है. कमलपुर गांव के महावीर उरांव, मकुंद सिंह ने कहा कि प्रशासन दोषियों को पकड़े. लोगों ने कहा कि प्रशासन दोषियों को पकड़े, नहीं तो आम जनता को खुद आगे आना होगा. एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर ने लोगों से कहा कि घटना को अंजाम देनेवाले पकड़े जायेंगे. पहले भी छेड़खानी का मामला आया है.
उसपर भी पुलिस काम कर रही है. कानून सबके लिए बराबर है और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. फरार आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती होगी. लोगों ने प्रशासन ने खंडित अवशेष को खोजने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola