ट्रेलर के धक्के से दो घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2015 8:26 AM

विज्ञापन

भरनो : मिशन चौक भरनो के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से रवि उरांव (17) व प्रकाश उरांव (15) गंभीर रूप से घायल हो गये. भरनो अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार रवि व प्रकाश भरनो थाना के गढ़ाटोली के […]

विज्ञापन
भरनो : मिशन चौक भरनो के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से रवि उरांव (17) व प्रकाश उरांव (15) गंभीर रूप से घायल हो गये. भरनो अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार रवि व प्रकाश भरनो थाना के गढ़ाटोली के रहनेवाले हैं. गुरुवार को दोनों किसी काम से भरनो आये थे.
भरनो मुख्यालय के समीप सड़क से गुजरने के दौरान गुमला से रांची की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने दोनों को धक्का मार दिया. जिससे वे घायल हो गये. घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर भागने लगा. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बेड़ो तक पीछा कर ट्रेलर पकड़ लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola