नशापान के विरुद्ध उठी आवाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2015 9:06 AM

विज्ञापन

चैनपुर : चैनपुर प्रखंड की जनता ने पहली बार नशामुक्ति के खिलाफ आवाज बुलंद की है़ इसमें चैनपुर पुलिस की पहल सराहनीय रहा. बुधवार को पुलिस और पब्लिक के सहयोग से नशामुक्ति, मानव तस्करी, बाल मजदूरी, कुपोषण व अंधविश्वास विषय पर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गयी. जो थाना परिसर से शुरू हुई और चैनपुर […]

विज्ञापन

चैनपुर : चैनपुर प्रखंड की जनता ने पहली बार नशामुक्ति के खिलाफ आवाज बुलंद की है़ इसमें चैनपुर पुलिस की पहल सराहनीय रहा. बुधवार को पुलिस और पब्लिक के सहयोग से नशामुक्ति, मानव तस्करी, बाल मजदूरी, कुपोषण व अंधविश्वास विषय पर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गयी.

जो थाना परिसर से शुरू हुई और चैनपुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दुर्गा मंडप पहुंची. रैली में चैनपुर प्रखंड के लगभग तीन हजार महिला पुरुष व छात्र-छात्राएं शामिल हुए. सभी लोग शराब पीना बंद करो, शराब बनाना बंद करो, डायन-बिसाही अंधविश्वास है, बाल श्रम गैर कानूनी है, मानव तस्करी बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे.

थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी व प्रखंड प्रमुख उषालीमा मिंज के नेतृत्व में आयोजित यह रैली दुर्गा मंडप में पहुंच कर एक सभा के रूप मे तब्दील हो गयी. जहां मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे चैनपुर भिखारिएट के डीन फादर पीटर तिर्की ने अपने संदेश में कहा कि नशा हमारे समाज को बर्बाद कर दिया है. शराब से एक परिवार ही नहीं वरन पूरा समाज परेशान रहते हैं.

हमारे समाज में शराब दीमक की तरह फैल गया है. जिसे हम सामूहिक प्रयास से दूर कर सकते हैं. कॉलेज के प्राचार्य फादर पंखरासियुस केरकेट्टा ने कहा कि नशामुक्ति के साथ साथ मानव तस्करी इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है. आज हमारे बच्चाें को बड़े शहराें मे ले जाकर बेच दिया जाता है. जहां उनका शारीरिक व मानिसक शोषण होता है. सिस्टर ऐनी ने कहा कि नशा को हम नहीं बलिक नशा हमें पीने लगता है.

आज शराब के कारण कितने भाई बहनों की मौत हो चुकी है. जो हमारे समाज के लिए चिंंता का विषय है. चैनपुर सीओ सुमंत तिर्की ने कहा कि नशापान के अलावा सभी चारों मुद्दे हमारे समाज से जुड़ा हुआ है. बाल श्रम कर बच्चों को शिक्षा के अधिकारों से वंचित रखा जाता है. जिसे हम जागरुकता के बल पर ही समाप्त कर सकते हैं. थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है.

उपप्रमुख अनुप संजय टोप्पो ने कहा कि नशापान हमारे समाज को गर्त में ले जा रहा है. प्रमुख ने कहा कि इसे हमें जड़ से उखाड़ फेंकना होगा. कार्यक्रम में मालती देवी शैलेंद्र शर्मा, मीना देवी, रश्मि मिंज, रोहिनी देवी सहित हजारों की संख्या मे महिला-पुरुष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola